लाइव न्यूज़ :

शादी का वादा और जाति का हवाला देकर वरिष्ठ रेजिडेंट डॉक्टर का इनकार?, सरकारी मेडिकल कॉलेज में 23 वर्षीय दलित इंटर्न डॉक्टर ने शाकनाशी इंजेक्शन लगा दी जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 6, 2026 11:43 IST

Hyderabad: पुलिस के अनुसार, 23 वर्षीय छात्रा सिद्दीपेट के सरकारी मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देबड़ी बहन एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है।छात्राओं ने अस्पताल में भर्ती कराया।इंजेक्शन लगा लिया, जिससे बेहोश हो गई।

Hyderabad: तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले के सरकारी मेडिकल कॉलेज में 23 वर्षीय दलित 'हाउस सर्जन' (इंटर्न डॉक्टर) ने एक वरिष्ठ रेजिडेंट डॉक्टर द्वारा शादी का वादा कर "धोखा" देने के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जातिगत मतभेदों के कारण आरोपी द्वारा शादी से इनकार करने की बात से परेशान होकर, छात्रा ने तीन जनवरी को कॉलेज के हॉस्टल में खुद को एक शाकनाशी (हर्बीसाइड) का इंजेक्शन लगा लिया, जिससे वह बेहोश हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि उसके साथ रहने वाली छात्राओं ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

उसे पहले सिद्दीपेट के एक अस्पताल में और बाद में हैदराबाद के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चार जनवरी की तड़के इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की बहन द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर, आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने बताया कि जोगुलंबा-गडवाल जिले के एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली छात्रा ने सोशल वेलफेयर स्कूल से पढ़ाई की थी।

और बाद में 2020 में सिद्दीपेट के सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में दाखिला लिया था। पुलिस ने बताया कि वह पढ़ाई और खेलकूद में उत्कृष्ट थी। उसके माता-पिता मजदूर हैं, जबकि उसकी बड़ी बहन एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। पुलिस के अनुसार, 23 वर्षीय छात्रा सिद्दीपेट के सरकारी मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रही थी,

जहां पिछले साल जुलाई में उसकी मुलाकात आरोपी वरिष्ठ रेजिडेंट से हुई थी। पुलिस ने बताया कि पिछड़ा वर्ग से ताल्लुक रखने वाले आरोपी ने उससे शादी का वादा किया था, लेकिन बाद में जाति का हवाला देकर इनकार कर दिया, जिसके बाद छात्रा ने यह कदम उठाया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहैदराबादडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज