लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद:परीक्षा देने जा रहे इंटरमीडिएट के छात्र की सरेआम पीटकर हत्या, लोग देखते रहे तमाशा

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 13, 2018 16:10 IST

पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन आरोपी फरार है।

Open in App
ठळक मुद्देइंटरमीडिए के सेकंड ईयर में पढ़ता था मृतक छात्रबाइक से उतार कर आरोपियों ने पीटालोग मदद करने की बजाय खड़े होकर तमाशा देखते रहे। 

हैदराबाद, 13 मार्च;  हैदराबाद में एक छात्र की बड़ी बेहरहमी तरीके से हत्या कर दी गई है। हत्या के वक्त छात्र परीक्षा देने जा रहा था। पुलिस के मुताबिक घटना सोमवार 12 मार्च की है, जब छात्र अर्थशास्त्र की परीक्षा देने के लिए अपने घर से निकला था। घटना सोमवार की सुबह लगभग 8 बजकर 30 मिनट की है। छात्र की पहचान सुधीर मूसापेट के रूप में हुई है। जो इंटरमीडिए के सेकंड ईयर का छात्र था। इसकी हत्या करने में चार लोग शामिल थे।

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक छात्र सुधीर मूसापेट इंटरमीडिए के सेकंड ईयर में पढ़ता था। वह परीक्षा देने श्री चैतन्य जूनियर कॉलेज में सोमवार को जा रहा था। उसी दौरान  4 युवकों ने उसकी बेहरहमी से पिटाई की। पिटाई के बाद उसे हाइवे किनारे लटका दिया गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

आरोपियों ने ऐसे दिया घटना को अंजाम

सुधीर मूसापेट के जनातनगर स्थित उसके घर से सुबह दो दोस्तों मेघनाथ और साई कृष्णा के साथ मोटरसाइकल से निकला था। मेघनाथ बाइक चला रहा था और सुधीर साई कृष्णा को मेघनाथ के बीच बाइक में बैठा था। जैसे ही वे लोग सागर होटेल के पास हाइवे पर पहुंचे तो बाइक से आए 4 लोगों ने उनकी बाइक रोककर सुधीर को बाइक से उतार कर घसीट कर ले गए और बुरी तरह पीट कर मौत के घाट उतार दिया। 

एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार 

पुलिस के मुताबिक मेघनाथ और साईं कृष्णा ने सुधीर को बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन आरोपियों ने सुधीर को बहुत पीटा। घटना के बाद हाइवे पर लोगों ने देखने के जाम लगा दिया था। लेकिन किसी ने इसे बचाने की कोशिश नहीं की। लोग खड़े होकर सिर्फ तमाशा देखते रहे। सूचना मिलते ही परीक्षा केन्द्र पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि बाकी के तीन आरोपी फरार हो गए। हिरासत में लिए गए युवक का नाम नवीन है। पुलिस को शक है कि हत्या  इलाके में दो गुटों के झगड़े के कारण हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :हैदराबादहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट