लाइव न्यूज़ :

Hyderabad Gangrape Case: हैदराबाद सामूहिक बलात्कार मामले में तीन लोगों की हुई गिरफ्तारी, दो फरार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 4, 2022 14:12 IST

तेलंगाना पुलिस ने कहा, आरोपी सादुद्दीन मलिक की गिरफ्तारी के क्रम में जुबली हिल्स पुलिस ने आज कानून का उल्लंघन करने वाले 2 नाबालिग को गिरफ्तार कर किशोर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमामले में अब तक कुल गिरफ्तार आरोपितों में 2 नाबालिगतेलंगाना पुलिस ने किशोर न्यायालय में किया दोनों को पेशआरोपितों में से एक नाबालिक वीआईपी का है बेटा

हैदराबाद: जुबली हिल्स में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए सामूहिक बलात्कार मामले में पुलिस ने शनिवार की सुबह एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो कि नाबालिग बताया जा रहा है। तेलंगाना पुलिस ने इस मामले में अब तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो अभी भी फरार हैं। कुल पांच आरोपियों में से 3 नाबालिग बताए जा रहे हैं। इससे पहले पकड़ा गया एक अन्य आरोपी भी नाबालिग है। 

तेलंगाना पुलिस ने तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद कहा कि मामले में तीसरे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी सादुद्दीन मलिक की गिरफ्तारी के क्रम में जुबली हिल्स पुलिस ने आज कानून का उल्लंघन करने वाले 2 नाबालिग को गिरफ्तार कर किशोर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।" बता दें कि जुबली हिल्स गैंगरेप मामले में 18 वर्षीय सादुद्दीन मलिक नाम के आरोपी की पहली गिरफ्तारी हुई थी, जिसे कल गिरफ्तार किया गया था।  पुलिस ने यह भी पुष्टि की है कि गिरफ्तार में से एक नाबालिक वीआईपी का बेटा है। 

बता दें कि बीती 28 मई को शहर के पॉश जुबली हिल्स इलाके में एक पार्टी से घर लौट रही लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया था। उसके पिता द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद ही यौन उत्पीड़न का पता चला। इसके बाद पुलिस ने 5 आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

तेलंगाना पुलिस (पश्चिम क्षेत्र) के उपायुक्त जोएल डेविस ने संवाददाताओं को बताया कि सीसीटीवी फुटेज और लड़की के बयान से आरोपियों की पहचान कर ली गई है। फुटेज - जिसे सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया गया है - में लड़की आरोपी के साथ खड़ी है। लड़कों ने कथित तौर पर उसे घर छोड़ने की पेशकश की। इसके बाद उसे एक खड़ी कार के अंदर पीटा गया। फिर हमलावरों ने बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया।

टॅग्स :गैंगरेपहैदराबादTelangana Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

भारतकेंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

भारतPOCSO मामले में लुकआउट नोटिस के बाद बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी साईं भागीरथ ने किया सरेंडर

क्राइम अलर्टबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में चचेरे भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर बहन के साथ किया गैंग रेप

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी