लाइव न्यूज़ :

हैदराबादः रेव पार्टी से अभिनेता नागा बाबू की बेटी, IPS की बेटी, टॉलीवुड ऐक्टर, सिंगर समेत 150 गिरफ्तार, कोकीन जब्त

By अनिल शर्मा | Updated: April 4, 2022 09:30 IST

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि होटल कर्मचारियों से कोकीन समेत अन्य मादक पदार्थ जब्त किए गए। पुलिस ने बताया कि नियमों का उल्लंघन कर तड़के पब में पार्टी किये जाने के संबंध में सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की और मौके से 142 ग्राहकों के अलावा होटल कर्मचारियों को हिरासत में लिया।

Open in App
ठळक मुद्देहैदराबाद के एक होटल में रेव पार्टी के दौरान 150 लोगों को हिरासत में लिया गया जिसमें टॉलीवुड से जुड़ी हस्तियां भी थींहिरासत में लिए गए लोगों में अभिनेता नागा बाबू की बेटी निहारिका कोनिडेला भी शामिल थीं

हैदराबादः  बंजारा हिल्स के एक फाइव स्टार होटल के पब में पुलिस ने रविवार तड़के छापेमारी की और मौके से मादक पदार्थ जब्त किया। आधिकारियों ने बताया कि पब में पार्टी कर रहे करीब 150 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिनमें  एक टॉलीवु़ड एक्टर, एक सिंगर और एक सीनियर आईपीएस अफसर की बेटी भी मौजूद थी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि होटल कर्मचारियों से कोकीन समेत अन्य मादक पदार्थ जब्त किए गए। पुलिस ने बताया कि नियमों का उल्लंघन कर तड़के पब में पार्टी किये जाने के संबंध में सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की और मौके से 142 ग्राहकों के अलावा होटल कर्मचारियों को हिरासत में लिया। उन्होंने बताया कि बाद में ग्राहकों को छोड़ दिया गया।

हिरासत में लिए गए लोगों में अभिनेता नागा बाबू की बेटी निहारिका कोनिडेला भी शामिल थीं। निहारिका, मेगास्टार चिरंजीवी की भतीजी हैं। मामले के बाद नागबाबू की तरफ से एक वीडियो जारी किया जिसमें कहा गया कि उनकी बेटी का ड्रग्स से कोई संबंध नहीं है।

 इसके अलावा गायक और बिग बॉस तेलुगु रियलिटी शो के तीसरे सत्र के विजेता राहुल सिप्लीगंज को भी हिरासत में लिया गया। गौरतलब है कि राहुल हैदराबाद पुलिस द्वारा ड्रग्स के खिलाफ अभियान शुरू करने के दौरान थीम सॉन्ग को गाया था। हिरासत में लिए गए लोगों में एक आईपीएस अफसर की बेटी और तेलुगु देशम सांसद के बेटे  भी शामिल थे।

इस बीच, हैदराबाद के पुलिस आयुक्त सी वी आनंद ने पब एवं बार में मादक पदार्थों के उपयोग पर लगाम लगाने में विफल रहने के चलते बंजारा हिल्स थाने के एसएचओ को निलंबित कर दिया जबकि सहायक पुलिस आयुक्त (बंजारा हिल्स डिवीजन) को 'चार्ज मेमो' जारी किया। 

टॅग्स :हैदराबादक्राइम न्यूज हिंदीसाउथ सिनेमा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?