लाइव न्यूज़ :

पति ने पत्नी की चाकू घोंपकर मार डाला, 11 साल पहले किया था विवाह, जानें क्या है कारण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 19, 2021 17:49 IST

राजस्थान के कोटा का मामला है। मजदूर इरफान को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिवार को सौंप दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देरिज़वाना उर्फ अंतिमा शेखावत की हत्या बुधवार शाम की गई।महिला की बड़ी बहन अनीता ने कहा कि रिज़वाना उसके साथ पिछले दो महीने से रह रही थी और उसने तलाक के लिए मामला दायर किया था।रिज़वाना को गोवा में 1.2 लाख रुपये में बेचने की कोशिश भी की थी।

कोटाः राजस्थान के कोटा में एक शख्स ने अपनी पत्नी की कथित रूप से चाकू घोंपकर हत्या कर दी। दोनों ने 11 साल पहले अंतरधार्मिक विवाह किया था।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि आज सुबह दिहाड़ी मजदूर इरफान को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिवार को सौंप दिया गया है। रिज़वाना उर्फ अंतिमा शेखावत की हत्या बुधवार शाम की गई। वह यहां विज्ञान नगर इलाके में रहती थीं।

महिला की बड़ी बहन अनीता ने कहा कि रिज़वाना उसके साथ पिछले दो महीने से रह रही थी और उसने तलाक के लिए मामला दायर किया था। अनीता ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए आरोप लगाया कि इरफान उसे अक्सर पीटता था और यहां तक कि उसने रिज़वाना को गोवा में 1.2 लाख रुपये में बेचने की कोशिश भी की थी।

पुलिस के मुताबिक, इरफान ने रिज़वाना पर उस वक्त हमला किया जब वह अपनी 12 वर्षीय भांजी के साथ बालाकुंड दादाबाड़ी के पास स्थित अपनी बड़ी बहन के घर जा रही थी। पुलिस उपाधीक्षक अंकित जैन ने पत्रकारों को बताया कि इरफान करीब की किसी दुकान से आया, उसने अपनी पत्नी को कई बार चाकू घोंपा और फिर फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि रिज़वाना के गले और छाती पर चोटें आईं और उसे फौरन न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इरफान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अनीता ने यह भी दावा किया कि रिज़वाना अपनी 10 बहनों में नौवें नंबर की थी और जब उसने इरफान से शादी के लिए अपना घर छोड़ा तो तब वह 17 साल की थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली