लाइव न्यूज़ :

हावड़ा में झारखंड के 3 कांग्रेसी विधायक भारी नकदी के साथ पकड़े गए, काउटिंग के लिए मंगाई गई मशीन

By रुस्तम राणा | Updated: July 30, 2022 22:28 IST

पकड़े गए विधायकों में जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी, खिजरी के विधायक राजेश कच्छप और कोलेबिरा के विधायक नमन बिक्सल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशनिवार देर शाम पांचला थान क्षेत्र के रानीहाटी मोड़ के पास उनकी कार को पुलिस ने रोक लिया।खबर के अनुसार, सभी विधायक पूर्वी मिदनापुर की ओर जा रहे थेकार की तलाशी लेने पर पुलिस को भारी मात्रा में नकदी मिली

हावड़ा: पश्चिम बंगाल के हावड़ा में एक और कैशकांड सामने आया है। शनिवार को पुलिस द्वारा झारखंड के 3 कांग्रेसी विधायकों भारी नकदी के साथ पश्चिम बंगाल के हावड़ा पकड़ा गया है। पकड़े गए विधायकों में जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी, खिजरी के विधायक राजेश कच्छप और कोलेबिरा के विधायक नमन बिक्सल हैं। पुलिस ने तीनों विधायकों के पास से कितना कैश बरामद किया है। अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। एसपी स्वाति भंगालिया ने इस बारे में कहा कि काउंटिंग मशीन आने के बाद ही हम इसकी गिनती कर पाएंगे।

खबर के अनुसार, सभी विधायक पूर्वी मिदनापुर की ओर जा रहे थे। शनिवार देर शाम पांचला थान क्षेत्र के रानीहाटी मोड़ के पास उनकी कार को पुलिस ने रोक लिया। जब कार की तलाशी ली गई तो तो वहां भारी मात्रा में नकदी रखी गई थी। 

वहीं मामला सामने आने के बाद बीजेपी झारखंड सरकार पर हमला बोल रही है। राज्य इकाई के बीजेपी महासचिव आदित्य साहू ने इस बारे में कहा कि जब से उनकी सरकार सत्ता में आई है, भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। इससे पहले भी झारखंड में-अधिकारियों के घरों में बड़ी मात्रा में नकदी पकड़ी गई थी. वे जनता की गाढ़ी कमाई का इस्तेमाल दूसरे कामों में करते हैं। पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और यह सामने आया। 

टॅग्स :झारखंडCongress MLA
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतराज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस में नहीं है सबकुछ ठीक, पार्टी MLA सुरेंद्र कुशवाहा ने की मंत्री अशोक चौधरी से मुलाकात, अटकलों का बाजार गरम

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने