लाइव न्यूज़ :

झारखंड कैश कांड: तीनों कांग्रेसी विधायकों को हावड़ा की जिला अदालत ने 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

By रुस्तम राणा | Updated: July 31, 2022 18:39 IST

इस कैशकांड में हावड़ा पुलिस ने तीनों विधायकों समेत एसयूवी के ड्राइवर और एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है। हावड़ा की SP स्वाति भंगालिया ने बताया कि पांचों कों आज कोर्ट में पेश किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देहावड़ा पुलिस ने मामले में शनिवार की शाम को तीनों विधायकों समेत 5 लोगों को किया था गिरफ्तार हावड़ा की SP स्वाति भंगालिया ने बताया कि पांचों कों आज कोर्ट में पेश किया गया

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की हावड़ा जिला अदालत ने भारी मात्रा में नकदी के साथ गिरफ्तार झारखंड के 3 विधायकों को 10 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने का निर्देश दिया है। रविवार को तीनों विधायकों को जिला अदालत में पेश किया गया था। 

इस कैशकांड में हावड़ा पुलिस ने तीनों विधायकों समेत एसयूवी के ड्राइवर और एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है। हावड़ा की SP स्वाति भंगालिया ने बताया कि पांचों कों आज कोर्ट में पेश किया गया। तीनों को 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

इस बीच कांग्रेस ने तीनों विधायकों इरफान अंसारी (जामताड़ा), राजेश कच्छप (खिजरी) और नमन विक्सल कोंगाड़ी (कोलेबिरा) के खिलाफ एक्शन लेते हुए उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया। झारखंड कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने बताया कि तीनों कांग्रेसी विधायकों को सस्पेंड कर दिया गया है। 

बता दें कि तीनों विधायक पूर्वी मिदनापुर की ओर जा रहे थे। हावड़ा पुलिस को इनपुट मिलने के बाद शनिवार देर शाम पांचला थान क्षेत्र के रानीहाटी मोड़ के पास उनकी कार को पुलिस ने रोक ली और जब कार की तलाशी ली गई तो तो वहां भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई। 

टॅग्स :कांग्रेसMLAकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने