लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश: कसौली में महिला अफसर की हत्या का आरोपी वृंदावन से हुआ गिरफ्तार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 3, 2018 22:54 IST

हिमाचल प्रदेश के कसौली में अवैध निर्माण ढहाने गई असिस्टेंट टाउन प्लानर शैलबाला शर्मा की हत्या के आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है।

Open in App

कसौली, 3 मई: हिमाचल प्रदेश के कसौली में अवैध निर्माण ढहाने गई असिस्टेंट टाउन प्लानर शैलबाला शर्मा की हत्या के आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। राज्य के कसौली जिले में अवैध निर्माण गिराने की कार्रवाई के दौरान महिला अफसर की हत्या करने का आरोपी विजय कुमार को वृंदावन से गिरफ्तार किया है। 

क्राइम राउंड राजस्थान: प्रेमी युगल की जमकर पिटाई, वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस

पुलिस के मुताबिक आरोपी लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। आरोपी की लोकेशन पहले दिल्ली थी जिसके बाद दिल्ली पुलिस की मदद से आरोपी को पकड़ा जा सका है। दिल्ली के बाद आरोपी की लोकेशन मथुरा में रिफाइनरी के पास नज़र आई और आज उसकी लोकेशन वृंदावन में मिली। पुलिस की टीम लगातार उसके ऊपर नजर रखे हुए थी, जिसके बाद अब गिरफ्तार किया गया है।

घटना के समय चश्मदीदों के मुताबिक, विजय ठाकुर ने साइलेंसर लगी रिवॉल्वर से फायरिंग की थी। आरोपी ने एक पोस्टमैन का, रिक्शेवाले का और एक आम आदमी को फ़ोन इस्तेमाल किया था। विजय ने बताया है कि पिस्टल उसने सोलन में ही फेंक दी थी,आरोपी विजय ने कुछ दिन पहले 25 कारतूस खरीदे थे। 

उबर को लेकर हुआ खुलासा, 100 से भी ज्यादा UBER ड्राइवरों पर है यौन उत्पीड़न का आरोप

घटना के समय प्रयोग में की गई रिवॉल्वर उसने फेंक दी है।वहीं,  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने घटना की जांच के आदेश दे दिए। शिमला के कमिश्नर मामले की जांच करेंगे। उन्हें 15 दिन में रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।

टॅग्स :हत्याकांडक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए