लाइव न्यूज़ :

ऑनर किलिंग: प्रेम विवाह से नाराज भाई ने नवविवाहिता बहन को मारी गोली, अस्पताल में मौत

By मुकेश मिश्रा | Updated: June 22, 2019 17:35 IST

शुभम जाट अपनी बहन बुलबुल के प्रेम विवाह करने से आक्रोशित था। बुलबुल ने कुलदीप नामक युवक से कुछ माह पहले ही शादी करी थी।

Open in App
ठळक मुद्देशनिवार सुबह शुभम जाट अपनी बहन बुलबुल के घर पहुंचा और उसे गोली मार दी।बहन को गोली मारने के बाद वह सीधे थाने पहुँचा और इस घटना की जानकारी दी।

इंदौरः 22 जूनः इंदौर के बेटमा थाने में एक भाई ने बहन को गोली मार दी। भाई बहन के प्रेम विवाह से नाराज़ था। बहन को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए इंदौर में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना बेटमा थाने के रावद गाँव की है।

शुभम जाट अपनी बहन बुलबुल के प्रेम विवाह करने से आक्रोशित था। बुलबुल ने कुलदीप नामक युवक से कुछ माह पहले ही शादी करी थी। बुलबुल के परिवार वाले इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। परिवार वालो के मर्जी के खिलाफ उसने कुलदीप से शादी करी थी। बताया जाता है कि बुलबुल और कुलदीप पीथमपुर में एक ही कंपनी में काम करते थे।

शनिवार सुबह शुभम जाट अपनी बहन बुलबुल के घर पहुंचा और उसे गोली मार दी। बहन को गोली मारने के बाद वह सीधे थाने पहुँचा और इस घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शुभम को हिरासत में ले लिया है। पिस्तौल भी बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुविभागीय अधिकारी रामकुमार राय ने बताया कि इंदौर से करीब 30 किलोमीटर दूर रावद गांव में बुलबुल (21) को उसके 17 वर्षीय भाई ने गोली मार दी। उन्होंने बताया कि अपने भाई के हमले में बुरी तरह घायल नवविवाहिता को इंदौर के शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय ले जाया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

एसडीओपी ने बताया कि बुलबुल के नाबालिग भाई को नवविवाहित बहन के गांव लौटने की खबर मिली, तो वह कथित रूप से गुस्से में आग-बबूला होकर उसके घर पहुंचा और उसके सिर में गोली मार दी। उन्होंने बताया कि हत्याकांड के बाद आरोपी खुद ही बेटमा थाने पहुंच गया। उससे पूछताछ के साथ मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :मध्य प्रदेशऑनर किलिंग
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला