लाइव न्यूज़ :

समलैंगिक IT प्रोफेशनल हत्या के आरोप में गिरफ्तार, गे पार्टनर को दूसरे मर्द के साथ बिस्तर में देख किया मर्डर

By भाषा | Updated: November 7, 2018 16:32 IST

जिस व्यक्ति की हत्या हुई है वो एमबीए था। अदालत ने आरोपी को नौ नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Open in App

मुंबई के उपनगर बांद्रा में 25 वर्षीय व्यक्ति को एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में रविवार (तीन नवंबर) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने अपने पुरुष साथी के घर पर दोनों को बिस्तर पर साथ देख लिया था।

पुलिस ने मंगलवार (छह नवंबर) को बताया कि आरोपी की पहचान धवल उनादकट के तौर पर हुई है। वह आईटी पेशेवर है जबकि मृतक का नाम पार्थ रावल है। उसने एमबीए किया था।

एक अधिकारी ने बताया कि घटना बांद्रा पश्चिम के हिल रोड पर उनादकट के साथी के फ्लैट की है।

उन्होंने बताया कि उनादकट ने रावल को अपने साथी के साथ बिस्तर पर देख लिया था जिसके बाद उसने मोमबत्ती रखने का स्टैंड उसके सिर पर मार दिया।

उन्होंने बताया कि उनादकट ने अपने साथी की भी मोबाइल फोन के चार्जर के तार से गला घोंटने की कोशिश की जो इस मामले में शिकायतकर्ता है।

पुलिस ने उनादकट के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारी ने कहा कि उसे अदालत में पेश किया गया जिसने उसे नौ नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

विवाहिता ने दो नाबालिग बच्चों के साथ की आत्महत्या

जयपुर, सात नवम्बर (भाषा) राजस्थान के टोंक जिले के पीपलू थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने दो नाबालिग बच्चों के साथ एनीकट (तालाब) में कूद कर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

थानाधिकारी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि काशीपुरा गांव निवासी संतोष बैरवा (30) ने अपनी पुत्री निशा बैरवा (12) और पुत्र देवराज बैरवा (10) के साथ नजदीक के एक एनीकट में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

मीणा ने बताया कि एनीकट के पास तीनों की चप्पलें मिली हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि विवाहिता, पति द्वारा घर पर ध्यान नहीं देने और गरीबी के कारण परेशान थी, इसी के चलते संभवतया उसने यह कदम उठाया है।

इस संबंध में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :मुंबईक्राइम न्यूज हिंदीएलजीबीटी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज