लाइव न्यूज़ :

घर खरीदारों से 500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी?, राजद प्रमुख लालू प्रसाद परिवार के करीबी रियल एस्टेट कारोबारी अमित कात्याल अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 19, 2025 14:50 IST

एजेंसी के गुरुग्राम क्षेत्रीय कार्यालय ने सोमवार को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत हिरासत में लिया।

Open in App
ठळक मुद्देगुरुग्राम की एक विशेष अदालत ने उसे छह दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया।सेक्टर-70 में 14 एकड़ में बने ‘क्रिश फ्लोरेंस एस्टेट’ में फ्लैट्स को न सौंपने से संबंधित है। नौकरी घोटाले से संबंधित एक अलग धन शोधन मामले में भी गिरफ्तार किया था।

नई दिल्लीः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुग्राम में घर खरीदारों के साथ कथित धोखाधड़ी से जुड़े धन शोधन के एक मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद के परिवार के करीबी माने जाने वाले रियल एस्टेट कारोबारी अमित कात्याल को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कात्याल को एजेंसी के गुरुग्राम क्षेत्रीय कार्यालय ने सोमवार को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत हिरासत में लिया। गुरुग्राम की एक विशेष अदालत ने उसे छह दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया।

यह जांच गुरुग्राम के सेक्टर-70 में 14 एकड़ में बने ‘क्रिश फ्लोरेंस एस्टेट’ में फ्लैट्स को न सौंपने के आरोपों से संबंधित है। इस परियोजना का विकास कात्याल की कंपनी ‘एंजल इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड’ द्वारा किया जा रहा था। कात्याल को ईडी ने 2023 में रेलवे के कथित जमीन के बदले नौकरी घोटाले से संबंधित एक अलग धन शोधन मामले में भी गिरफ्तार किया था।

जिसमें लालू प्रसाद, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और परिवार के अन्य सदस्य शामिल हैं। व्यवसायी को अगस्त में संघीय एजेंसी द्वारा ‘क्रिश रियलटेक’ के माध्यम से घर खरीदारों से 500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के तीसरे मामले में आरोप पत्र में नामजद किया गया था। वह इस कंपनी का प्रवर्तक है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहरियाणागुरुग्रामप्रवर्तन निदेशालयलालू प्रसाद यादवराबड़ी देवीतेजस्वी यादवतेज प्रताप यादवमीसा भारती
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?