लाइव न्यूज़ :

चित्रकूट: हिस्ट्रीशीटर ने ट्रैक्टर से तीन लोगों को रौंदा, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

By भाषा | Updated: May 7, 2020 19:27 IST

चित्रकूट जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र एक हिस्ट्रीशीटर ने तीन लोगों पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के चित्रकूट में एक हिस्ट्रीशीटर ने दरवाजे में बैठे तीन लोगों को ट्रैक्टर से रौंद दिया।घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हिस्ट्रीशीटर को भी बुरी तरह से पीटा, जिससे उसकी भी हालत नाजुक है।

चित्रकूट। मध्य प्रदेश के चित्रकूट जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र के बछरन गांव में एक हिस्ट्रीशीटर ने दरवाजे में बैठे तीन लोगों को ट्रैक्टर से रौंद दिया, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पहाड़ी थाने के प्रभारी निरीक्षक सुशील शर्मा ने गुरुवार को बताया कि बछरन गांव की यह घटना बुधवार की रात करीब दस बजे के आस-पास की है। अजित नारायण (49) अपने बेटे नवनीत (27) और एक पड़ोसी हरिशंकर (40) के साथ अपने दरवाजे में चारपाई पर बैठे थे, तभी गांव का हिस्ट्रीशीटर अरुण पटेल (39) तेज रफ्तार ट्रैक्टर लेकर आया और जानबूझकर तीनों को रौंद दिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया, "इससे हरिशंकर की मौके पर ही मौत हो गई और अजित नारायण तथा उसके बेटे नवनीत की हालत बेहद गंभीर है, जिनका सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने अरुण पटेल को भी बुरी तरह से पीटा, जिससे उसकी भी हालत नाजुक है और अस्पताल में इलाज चल रहा है।"

सुशील शर्मा ने बताया कि एक दिन पूर्व लाइनमैन से विद्युत तार पहले जुड़वाने को लेकर दोनों पक्षों में मामूली विवाद हुआ था। अरुण थाने से हिस्ट्रीशीटर घोषित है और इस मामले में मृतक के परिजनों ने उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस हिरासत में उसका इलाज चल रहा है, जिसे ठीक होने पर बाद में गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद मृतक का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए