लाइव न्यूज़ :

हाथरसः सादाबाद मार्ग पर ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारी, छह लोगों की मौत और आठ अन्य घायल, मथुरा के गोवर्धन में परिक्रमा करने के लिए निकले थे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 5, 2023 15:58 IST

पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार श्रद्धालु शुक्रवार देर रात एटा के जलेसर से मथुरा के गोवर्धन में परिक्रमा करने के लिए निकले थे।

Open in App
ठळक मुद्देतेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में भीषण टक्कर मार दी, जिससे वह पलट गई।पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 45 श्रद्धालु सवार थे।

हाथरसः उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में सादाबाद मार्ग पर एक ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार छह लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार श्रद्धालु शुक्रवार देर रात एटा के जलेसर से मथुरा के गोवर्धन में परिक्रमा करने के लिए निकले थे।

उन्होंने बताया कि श्रद्धालु जब हाथरस में सादाबाद रोड पर पहुंचे, तब सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली में भीषण टक्कर मार दी, जिससे वह पलट गई। पांडेय के मुताबिक, हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि हादसे में घायल आठ लोगों को सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हाथरस जिला अस्पताल, अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज और आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पांडेय के अनुसार, मरने वालों की पहचान विक्रम (45), माधुरी (22), हेमलता (12), लखमी (18), अभिषेक (20) और विष्णु (20) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। पुलिस के मुताबिक, मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेजे गए हैं। उसने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 45 श्रद्धालु सवार थे।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ट्रक चालक और दो परिचालकों को गिरफ्तार कर उनका वाहन जब्त कर लिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुए घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशसड़क दुर्घटनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?