लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: 1.5 Kg RDX के साथ पंजाब निवासी गिरफ्तार, छापेमारी के दौरान STF को मिले कई और विस्फोटक, जांच जारी

By आजाद खान | Updated: August 5, 2022 08:54 IST

हरियाणा एसटीएफ आरोपी शमशेर सिंह को कोर्ट में पेश कर उसे रिमांड पर लेगी और इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। एसटीएफ उससे यह जानने की कोशिश करेगी कि यह विस्फोटक उसके पास कैसे आया है और इसे बाद में किसे दिया जाता।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा एसटीएफ ने भारी विस्फोटक के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया है। STF को उसके पास से करीब डेढ़ किलो विस्फोटक मिला है, आरोपी से पूछताछ की जा रही है। यही नहीं उसके पास देसी बम्ब नुमा वस्तु, टाइमर और डेटोनेटर भी मिला है।

चंडीगढ़: कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में हरियाणा एसटीएफ ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है जिसके पास से करीब डेढ़ किलो विस्फोटक मिला है। हरियाणा एसटीएफ को इस शख्स के पास से देसी बम्ब नुमा वस्तु, टाइमर और डेटोनेटर भी मिला है। आरोपी फिलहाल हरियाणा एसटीएफ के गिरफ्त में है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

हरियाणा एसटीएफ की टीम के मुताबिक आरोपी का नाम शमशेर सिंह है जो पंजाब के तरनतारण जिले का रहने वाला है। टीम ने उसे कुरुक्षेत्र के शाहाबाद के जीटी रोड से गिरफ्तार किया है। 

आरोपी को रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जाए इसके लिए हरियाणा एसटीएफ शमशेर सिंह को शुक्रवार को कोर्ट में पेश करेगी और आगे की कार्रवाई करेगी। इस मामले में आरोपी के खिलाफ शाहबाद थाना में मामला दर्ज हुआ है। 

इससे पहले 4 संदिग्ध आतंकी भी हुए थे गिरफ्तार

आपको बता दें कि इससे पहले मई महीने में चार और संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था। इन्हें हरियाणा के करनाल से पकड़ा गया था। उस समय गिरफ्तारी के बाद उनके पास से भी भारी तादात में गोलियां और बारूद के बक्से मिले थे। 

यही नहीं इनके पास से तीन आईईडी बम भी बरामद हुए थे। इस गिरफ्तारी के बाद यह बातें निकल कर सामने आई थी कि इन लोगों का संबंध कथित तौर पर पंजाब के आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के साथ हो सकता है। 

वहीं इनकी गिरफ्तारी को IB, पंजाब पुलिस और हरियाणा पुलिस ने मिलकर अन्जाम दिया है। 

महाराष्ट्र के नांदेड़ में इन संदिग्ध आतंकियों को जाना था

इस पर बात करते हुए करनाल के एसपी गंगा राम पुनिया ने बताया था कि ये चारों संदिग्ध आतंकी महाराष्ट्र के नांदेड़ में जाने वाले थे। ये वहां पर आईईडी बम सप्लाई करने वाले थे जिसकी लोकेशन इन्हें पाकिस्तान से मिली थी। 

एसपी ने इनकी पहचान गुरप्रीत, अमनदीप, परमिंदर और भुपिंदर के तौर पर बताई थी। बताया जाता है कि यह हथियार पाकिस्तान से फिरोजपुर में भेजे गए थे जिसे ड्रोन के जरिए सप्लाई किया गया था। 

टॅग्स :क्राइमपंजाबहरियाणाSTFइंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी)पाकिस्तानPakistan
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप