लाइव न्यूज़ :

जानिए कौन है छह लोगों की हत्या का आरोपी नरेश धनकड़, भारतीय सेना के पूर्व अफसर को थी पुलिस से नफरत

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 2, 2018 17:12 IST

हरियाणा के पनवल में छह हत्याओं के आरोपी नरेश धनकड़ का पत्नी से चल रहा था विवाद।

Open in App

हरियाणा के पलवल में मंगलवार तड़के भारतीय सेना के पूर्व अफसर को 6 लोगों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि लोगों की हत्या लोहे की रॉड से की गई थी। हत्या के मकसद की अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। आरोपी की पहचान नरेश धनकड़ के तौर पर हुई जो हरियाणा कृषि विभाग में एसडीओ था।

परिजनों ने कहा यकीन नहीं था नरेश ऐसा करेगा

इतने भयानक तरीके से 6 हत्याओं का आरोपी नरेश पढ़ाई में काफी तेज था। परिजनों को इस बात का जरा भी यकीन नहीं हो रहा है कि वह इस तरह लोगों की हत्या कर सकता है। भारतीय सेना का जवान रहते हुए भी उसका बरताव कभी हिंसक नहीं रहा था।

जानें कौन है नरेश धनकड़

- नरेश धनकड़ साल 1999 में इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट के रूप में भर्ती हुआ था। सेना से मेडिकल ग्राउंड पर रिटायर होने के बाद कृषि विभाग में एसडीओ पद पर तैनात था। 

- 2008 में कथित साइको किलर नरेश धनकड़ की शादी पलवल निवासी सीमा के साथ हुई थी। शादी के दो साल बाद नरेश का एक बेटा भी हुआ। जो अभी 8 साल का है। 

- परिजनों के मुताबिक नरेश और उसकी पत्नी सीमा में शादी के 5 साल बाद विवाद होने लगा था। जिसके बाद नरेश को छोड़कर पत्नी सीमा मायके चली गई थी वो भी अपने बेटे को साथ लेकर। हालांकि दोनों के बीच अभी कानूनी तौर पर तलाक नहीं हुआ है। ये दोनों पति-पति अभी भी अलग-अलग रहते हैं। 

- नरेश के एक भाई ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि उसको पुलिस से काफी नफरत थी और पत्नी सीमा के छोड़ जाने के बाद नरेश काफी अलग-अलग सा रहने लगा था। वह हमेशा गुस्से में रहता था।

- परिजनों ने यह भी बताया कि पत्नी सीमा नरेश को अक्सर धमकाती रहती थी, उसे बोलती थी कि तूझे पागल बनाकर छोड़ दूंगा। अब आप सोच रहे होंगे कि पत्नी छोड़ दूगा क्यों बोल रही है, तो बता दें कि जानकारी के अनुसार पत्नी सीमा लड़को की तरह बात करती थी। 

- भाई ने यह भी बताया कि नरेश का दिमागी हालात सही नहीं है। उसका मुरादनगर के डॉक्टरों से इलाज चल रहा है। 

पूछताछ के दौरान बहकी-बहकी बातें कर रहा है साइको किलर

हरियाणा पुलिस ने कहा है कि अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है।  पूछताछ तो ऐसा लग रहा है कि नरेश ने बिना किसी वजह 6 लोगों की हत्या की है। पुलिस पूछताछ में आरोपी नरेश अजीब-अजीब बातें कर रहा है। नरेश के दिमाग का पुलिस जांच करवा रही है। फिलहाल पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। 

टॅग्स :साइको किलरक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये