लाइव न्यूज़ :

खेत से चारा लेने गई 45 वर्षीय महिला का अपहरण, 36 दिनों तक राजस्थान के गांव में रखा, बार-बार सामूहिक बलात्कार, पीड़ित परिवार से हड़पे 3 लाख, जानें

By भाषा | Updated: September 24, 2022 18:14 IST

पुलिस ने बताया कि महिला के परिवार द्वारा आरोपी को तीन लाख रुपये की फिरौती दिए जाने के बाद उसे छोड़ा गया। आरोपियों ने महिला का कथित रूप से आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया है।

Open in App
ठळक मुद्दे45 वर्षीय पीड़ित महिला द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, 27 जुलाई को वह खेत से चारा लेने गयी थी।कार सवार तीन लोगों ने बंदूक के बल पर उसका अपहरण कर लिया।आरोपी उसे राजस्थान के एक गांव में ले गए और एक मकान के कमरे में बंद कर दिया।

नूंहः हरियाणा के नूंह में खेत से चारा लेने गई एक महिला का कथित रूप से अपहरण करके उसे 36 दिनों तक राजस्थान के एक गांव में रखा गया और उसके साथ बार-बार सामूहिक बलात्कार किया गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि महिला के परिवार द्वारा आरोपी को तीन लाख रुपये की फिरौती दिए जाने के बाद उसे छोड़ा गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने महिला का कथित रूप से आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया है। यहां पुनहाना थाने में 45 वर्षीय पीड़ित महिला द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, 27 जुलाई को वह खेत से चारा लेने गयी थी, उसी दौरान कार सवार तीन लोगों ने बंदूक के बल पर उसका अपहरण कर लिया।

तहरीर के अनुसार, आरोपी उसे राजस्थान के एक गांव में ले गए और एक मकान के कमरे में बंद कर दिया। तहरीर के मुताबिक, आरोपियों ने महिला को नशीला पदार्थ देने के बाद उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाया और उसके साथ बार-बार सामूहिक बलात्कार किया।

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि महिला के परिवार द्वारा आरोपी को उसका वीडियो इंटरनेट पर नहीं डालने के एवज में तीन लाख रुपये दिए जाने के बाद उन्होंने एक सितंबर को पीड़िता को छोड़ा। नूंह के पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने कहा, ‘‘शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और हम तथ्यों की जांच कर रहे हैं। कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानPoliceहरियाणारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए