लाइव न्यूज़ :

Haryana DSP Murder: नूंह में डीएसपी की हत्या पर गृह मंत्री अनिल विज ने कहा- हम किसी को नहीं बख्शेंगे

By रुस्तम राणा | Updated: July 19, 2022 16:49 IST

डीएसपी के परिवार को पुलिस कर्मियों को बैंक से 50 लाख रुपये और सरकार मृतक डीएसपी के परिवार को 50 लाख रुपये देने की घोषणा की गई है। 

Open in App
ठळक मुद्देमृतक डीएसपी के परिजनों को राज्य सरकार देगी 1 करोड़ रुपये, एक सरकारी जॉबराज्य के गृह मंत्री ने कहा- आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाही की जाएगी, किसी को बख्शा नहीं जाएगा

चंडीगढ़:हरियाणा के नूंह में अवैध खनन की जांच करने गए डीएसपी सुरेंद्र सिंह बिश्नोई की हत्या पर गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि हम किसी को भी नहीं बख्शेंगे। राज्य के गृह मंत्री ने कहा कि आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उनके द्वारा मृतक डीएसपी के परिवार को पुलिस कर्मियों को बैंक से 50 लाख रुपये और सरकार मृतक डीएसपी के परिवार को 50 लाख रुपये देने की घोषणा की गई है। राज्य सरकार द्वारा मृतक डीसएपी के परिवार में से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी।

हरियाणा के गृह मंत्री ने बताया कि जिस वक्त उनकी मौत हुई उस वक्त पुलिस की पूरी टीम डीएसपी के साथ थी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के डीजीपी पूरे घटनाक्रम पर पैनी नजर रखे हुए हैं। अनिल विज ने कहा, ऐसी घटना को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। जैसे ही मुझे पता चला, मैंने डीजीपी से कहा कि इस घटना का जवाब दिया जाएगा भले ही उसे पूरे जिले, आसपास के जिलों या रिजर्व की पुलिस का इस्तेमाल करना पड़े। उनमें से हर एक (आरोपी) को पकड़ा जाएगा। 

एडीजी रवि किरण के अनुसार, डीएसपी गुप्त सूचना के आधार पर औचक निरीक्षण करने आए थे, जिसके बाद डंपर चालक ने उनकी कुचलकर हत्या कर दी। वे बैकअप बल के साथ नहीं आए क्योंकि उन्हें इसके लिए समय नहीं मिला होगा। 

वहीं, इस हत्या को लेकर राज्य के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि यह एक दुखद और दर्दनाक घटना है। यह राज्य की वर्तमान कानून व्यवस्था की स्थिति को दर्शाता है। हर व्यक्ति अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। सरकार को विश्वास वापस हासिल करने की जरूरत है, सख्त कदम उठाएं।

टॅग्स :अनिल विजहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?