लाइव न्यूज़ :

हरिद्वार: पंचायत चुनाव उम्मीदवार द्वारा बांटी गई थी शराब, पीकर 5 लोगों की हुई मौत, मचा हंगामा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 11, 2022 08:15 IST

हालांकि ग्रामिणों की मौत किस कारण हुई है इसका अभी सही से खुलासा नहीं हो पाया है। इस बीच मुख्यमंत्री कार्यालय में सौंपी गई रिपोर्ट में शराब के कारण मौत हुई है इसका जिक्र नहीं हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देहरिद्वार में पंचायत चुनाव उम्मीदवार द्वारा शराब बांटे जाने की बात सामने आई है।ऐसे में इस शराब को पीकर पांच लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

देहरादून: पंचायत चुनाव के एक उम्मीदवार द्वारा कथित रूप से बांटी गई शराब पीने से शनिवार को पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गांवों के कई अन्य लोग अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने बताया कि अस्पताल में भर्ती कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। 

पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और इस मामले में पथरी थाने के एसएचओ को निलंबित कर दिया गया है। 

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि घटना से प्रभावित दोनों गांव... फूलगढ़ और शिवगढ़- इसी थाना क्षेत्र के तहत आते हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री कार्यालय की रिपोर्ट में कहा गया है कि शुरुआती जांच में जहरीली शराब पीने को मौत की वजह नहीं बताया गया है। राज्य सरकार ने मामले की मजिस्ट्रेट जांच कराने के आदेश दिए हैं। 

हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र यादव ने कहा कि फूलगढ़ गांव में तीन लोगों..राजू अमरपाल और भोला की जबकि शिवगढ़ गांव में दो लोगों मनोज और काका की शराब पीने के बाद मौत हुई है। उन्होंने बताया कि कुछ और लोग अस्पताल में भर्ती हैं। 

आरोप है कि पंचायत चुनाव के उम्मीदवार ने बांटी थी शराब

मामले में एसएसपी ने कहा कि शराब की गुणवत्ता की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह पता करने का भी प्रयास किया जा रहा है कि मौत की वजह जरूरत से ज्यादा शराब पीना तो नहीं है। 

यादव ने कहा कि ऐसी सूचना है कि पंचायत चुनाव के उम्मीदवार ने ग्रामीणों को शराब बांटी थी, उम्मीदवार की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और पथरी थाने के एसएचओ रवीन्द्र सिंह को निलंबित कर दिया गया है। 

मुख्यमंत्री कार्यालय की रिपोर्ट में क्या कहा गया है

हरिद्वार के जिला मजिस्ट्रेट विनय शंकर पांडेय के हवाले से मुख्यमंत्री कार्यालय की रिपोर्ट में कहा गया है कि शुरुआती जांच से संकेत मिलता है कि इस मामले में अवैध शराब का सेवन मौत का कारण नहीं है। पांडेय ने कहा कि मौत के सही कारण का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और मजिस्ट्रेट की जांच रिपोर्ट आने पर चलेगा। 

टॅग्स :क्राइमउत्तराखण्डHaridwarशराबक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए