लाइव न्यूज़ :

हापुड़ः केमिकल फैक्टरी में बॉयलर फटा, आठ लोगों की मौत, 15 से अधिक घायल, कई फैक्टरियों की छतें उड़ीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 4, 2022 17:58 IST

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका इतना तेज था कि आसपास की कई फैक्टरियों की छतें उड़ गईं। पुलिस प्रशासन व दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच कर राहत कार्य शुरू किया और कई लोगों को वहां से सुरक्षित निकाला।

Open in App
ठळक मुद्देराहत कार्य में तेजी लाई गई है और घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है। कृष्णा ऑर्गेनिक कंपनी में बॉयलर फट गया, जिससे वहां आग लग गई।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर पर घटना पर दुख जताया।

हापुड़ः हापुड़ जिले के धौलाना थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार को एक केमिकल फैक्टरी में बॉयलर फटने से आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गये। मेरठ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया कि दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि राहत कार्य में तेजी लाई गई है और घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका इतना तेज था कि आसपास की कई फैक्टरियों की छतें उड़ गईं। पुलिस प्रशासन व दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच कर राहत कार्य शुरू किया और कई लोगों को वहां से सुरक्षित निकाला।

पुलिस के अनुसार, हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी (औद्योगिक क्षेत्र) में शनिवार को सीएनजी पंप के पीछे कृष्णा ऑर्गेनिक कंपनी में बॉयलर फट गया, जिससे वहां आग लग गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 15 लोग घायल हो गये।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर पर घटना पर दुख जताया और दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य कराने और परिजनों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिये हैं। हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि राहत कार्य में तेजी लाई गई है। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशहापुड़योगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?