लाइव न्यूज़ :

हनुमानगढ़ः पिछले डेढ़ साल से अपनी 16 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म कर रहा था पिता, मां का निधन हो चुका है, पीड़िता ने ऐसे किया खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 9, 2022 16:56 IST

हनुमानगढ़ के पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने एक बयान में कहा कि नाबालिग ने चार जुलाई को अपने मामा के साथ आकर थाना पल्लू में इस बारे में शिकायत दर्ज कराई।

Open in App
ठळक मुद्देपिता का विरोध किया तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी पिछले डेढ़ साल से अपनी 16 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म कर रहा था।

हनुमानगढ़ः राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में पुलिस ने एक लड़की से दुष्कर्म के आरोप में उसके पिता को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने दर्ज मामले के आधार पर शनिवार को कहा कि लड़की की मां का निधन हो चुका है और आरोपी पिछले डेढ़ साल से अपनी 16 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म कर रहा था।

 

 

हनुमानगढ़ के पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने एक बयान में कहा कि नाबालिग ने चार जुलाई को अपने मामा के साथ आकर थाना पल्लू में इस बारे में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि लड़की ने अपनी शिकायत में कहा कि उसने जब अपने पिता का विरोध किया तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस ने बाल यौन अपराध संरक्षण कानून (पोक्‍सो) व भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एटा में किशोरी के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज

एटा जिले के मलावन थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

पीड़िता के पिता की तहरीर के अनुसार, शनिवार सुबह घर में उनकी नाबालिग बेटी अकेली थी और घर के सभी लोग काम से बाहर गए थे। गांव के ही अमर नामक युवक ने आकर उनकी बेटी से कहा कि उसकी मां का गांव के बाहर ‘एक्सीडेंट’ हो गया है।

इसके बाद उसने किशोरी को ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। सकीट के क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीरेपराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज