लाइव न्यूज़ :

कई राउंड गोलियां, घर में घुसे 12-15 हथियार से लैस लोग, माता-पिता और चाचा पर लाठियों से हमला, 9 माह की गर्भवती का अपहरण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 9, 2025 19:23 IST

Gwalior: तिघरा पुलिस थाने के प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि हथियारबंद लोगों के समूह ने घर में घुसकर गोलीबारी की और वहां रहने वाले एक परिवार के सदस्यों से मारपीट की।

Open in App
ठळक मुद्देतीन लोग घायल हो गए, लेकिन किसी को गोली नहीं लगी।हमलावर एक महिला को उठा ले गए।अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Gwalior: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में हथियारबंद लोगों के एक समूह ने एक घर में घुसकर गोलीबारी की, परिवार के सदस्यों से मारपीट की और फिर एक गर्भवती महिला का अपहरण कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार देर रात ग्वालियर से करीब 20 किलोमीटर दूर गुरजा गांव में हुई। तिघरा पुलिस थाने के प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘हथियारबंद लोगों के समूह ने घर में घुसकर गोलीबारी की और वहां रहने वाले एक परिवार के सदस्यों से मारपीट की। तीन लोग घायल हो गए, लेकिन किसी को भी गोली नहीं लगी।

इसके बाद हमलावर एक महिला को उठा ले गए।’’ उन्होंने बताया कि घायलों को बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया। शर्मा ने कहा कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और महिला का पता लगाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘अब तक की गई जांच के अनुसार, यह हमला शादी से संबंधित एक पुराने विवाद का नतीजा है।’’

अपहृत महिला के पति गिर्राज गुर्जर ने कहा कि बंदूक और अन्य हथियारों से लैस लगभग दो दर्जन लोग उसके घर में घुस गए, कई राउंड गोलियां चलाईं और उसके माता-पिता व चाचा पर लाठियों से हमला किया। गुर्जर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘बाद में वे मेरी पत्नी अंजू को ले गए। वह नौ महीने की गर्भवती है और किसी भी समय उसका प्रसव हो सकता है।’’

उसने आरोप लगाया कि मुरैना जिले के सेसाई पुरा गांव का योगेंद्र इस मामले में मुख्य आरोपी है। गुर्जर ने दावा किया कि योगेंद्र ने पहले भी अंजू से जबरन शादी करने की कोशिश की थी। उसने कहा कि पिछले साल उसकी और अंजू की सगाई तथा शादी के दौरान योगेंद्र ने गोली भी चलाई थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीMadhya PradeshPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल