लाइव न्यूज़ :

गुरुग्राम: नौकरानी द्वारा कुत्ते को लिफ्ट में उठा-उठाकर पटकने का वीडियो हुआ वायरल, शिकायत के बाद ऐसे हुआ डॉगी का रेस्क्यू

By आजाद खान | Updated: April 15, 2023 12:38 IST

वायरल हो रहे इस क्लिप में यह देखा जा सकता है एक नौकरानी कितनी बेरहमी से एक कुत्ते को पटक रही है। नौकरानी को कुत्ते की पट्टी को पकड़ कर तीन से चार बार जमीन पर पटकते हुए देखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक कुत्ते की पिटाई का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक नौकरानी द्वारा कुत्ते को पटकते हुए देखा गया है। ऐसे में क्लिप के वायरल होने के बाद दोनों कुत्ते को बचाया गया है।

चंड़ीगढ़: गुरुग्राम की सोसाइटी के एक लिफ्ट में नौकरानी द्वारा एक कुत्ते को बुरी तरह से पटकते हुए देखा गया है। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें नौकरानी द्वारा कुत्ते को कई बार लिफ्ट में पटकते हुए देखा गया है। ऐसे में वीडियो के वायरल होने के बाद एक एनजीओ ने इसके खिलाफ पुलिस से शिकायत की है और दोनों कुत्ते को अपने कब्जे में ले लिया है। 

मामला सामने आने के बाद नौकरानी ने दावा किया है कि कुत्ता उसे काट रहा था इसलिए वह उसके साथ ऐसा की है। हालांकि कुत्ते के मालिक ने अपने ही नौकरानी के इस हरकत को गलत बताया है और दोनों कुत्तों को एनजीओ के हवाले कर दिया है। 

क्या दिखा वीडियो में

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखा गया है कि एक नौकारी लिफ्ट में घूसती है और उसके साथ दो कुत्ते होते है। जैसे ही लिफ्ट का दरवाजा बंद होता है, नौकरी एक कुत्ते की रस्सी को पकड़ती है और उसके जमीन पर पटकने लगती है। वीडियो में नौकरानी को कई बार पटकते हुए देखा गया है। बताया जा रहा है कि इस पटखनी के बाद कुत्ते को कुछ चोंटे भी आई है। 

ऐसे में जब यह वीडियो वायरल हुआ तो इस पर पशु कल्याण संगठन पीपल फॉर एनिमल्स (पीएफए) ने तुरंत एक्शन लिया और पुलिस से शिकायत कर मालिक से इन कुत्तों को मुक्त कराया। इस घटना का वीडियो जारी करते हुए पीएफए ​​​​ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "लिफ्ट के अंदर एक कुत्ते को बार-बार पटकने का दिल दहला देने वाला वीडियो मिलने के बाद, हमारे कार्यालय ने शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की।"

शिकायत के बाद ऐसे बचाया गया डॉगी

पीएफए ने पुलिस से इसकी शिकायत कर कुत्ते के मालिक तक पहुंचने की कोशिश की और कुत्तों के मालिक से उनको अपने रखने की बात कही। ऐसे में काफी बात के बाद मालिक ने कुत्तों को पीएफए को सौंप दिया और नौकरानी के इस हरकत को गलत ठहराया। उधर नौकरानी का यह दावा है कि कुत्ते ने उसे काटने की कोशिश की थी, इसलिए उसने उसके साथ ऐसा किया है। 

बता दें कि यह घटना सेक्टर 109 के सोसायटी के रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए)की है जहां एक पिता-पुत्र की जोड़ी ने विदेशी नस्ल के दो कुत्ते पाल रखे थे। पीएफए ने दोनों कुत्तों को अपने पास रखा है और घायल कुत्ते की जल्द रिकवर होने की संभावना जताई है। मामले में पीएफए ने अपने स्वयंसेवकों और बजघेरा के साथ गुड़गांव पुलिस स्टेशन का भी धन्यवाद किया है।  

टॅग्स :क्राइमवायरल वीडियोPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम