लाइव न्यूज़ :

गुरुग्राम स्कूल मर्डरः 16 साल के आरोपी की जमानत याचिका खारिज, CBI ने दाखिल की 1000 पेज की चार्जशीट

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 5, 2018 18:58 IST

गौरतलब है कि सात वर्षीय पीड़ित का शव 8 सितंबर 2017 को विद्यालय के शौचालय में मिला था। उसका गला रेता हुआ था। 

Open in App

गुरुग्राम के भोंडसी के एक प्राइवेट स्कूल में सात वर्षीय छात्र की हत्या के मामले में नया मोड़ आया है। गुरुग्राम के कोर्ट ने सोमवार को 16 वर्षीय आरोपी छात्र की जमानत याचिका खारिज करते हुए चार्जशीट दाखिल की है। सीबीआई ने आरोपी के खिलाफ एक हजार पत्रों की चार्जशीट दाखिल की है। यह चार्जशीट सत्र न्यायाधीश जसबीर सिंह कुंडू की अदालत में दायर किया गया है। उनकी अदालत नाबालिग आरोपी को कथित तौर पर बच्चे की हत्या के लिए व्यस्क के तौर पर देख रही है। हालांकि चार्जशीट से जुड़ा अधिक विवरण अभी सामने नहीं आया है। 

सीबीआई ने कोर्ट में कहा है कि अभी जांच जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि आगे और भी चार्जशीट दाखिल की जाएगी, जिसमें गुरुग्राम पुलिस द्वारा की गई लापरवाही का भी खुलासा किया जाएगा। इस केस को देख रहे  अधिवक्ता सुशील टेकरीवाल के मुताबिक चार्जशीट फाइल हो गई है और अभी तक 50 गवाह बनाए गए हैं।बता दें कि कोर्ट ने ये निर्देश जारी किए थे कि घटना के संबंध में जब तक आरोप साबित नहीं हो जाते तब तक नीचे दिए गए उक्त नाम ही लिए जाएंगे। सात वर्षीय पीड़ित का नाम प्रिंस लिया जाएगा। नाबालिग आरोपी का नाम भोलू और स्कूल का नाम विद्यालय लिखने या बोलने को कहा था।  गौरतलब है कि सात वर्षीय पीड़ित का शव 8 सितंबर 2017 को विद्यालय के शौचालय में मिला था। उसका गला रेता हुआ था। 

टॅग्स :रेयॉन इंटरनेशनल स्कूलसीबीई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

भारतNEET Paper Leak: नीट जीवविज्ञान प्रश्न पत्र लीक के पीछे थी पुणे की शिक्षिका का हाथ, सीबीआई के हत्थे चढ़ी

भारतसीबीआई ने नीट प्रश्नपत्र लीक मामले के ‘सरगना’ रसायन विज्ञान के प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी को पुणे से किया अरेस्ट, गिरफ्त में अब तक 7

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी