लाइव न्यूज़ :

गुजरात: पत्नी पर 'एग्स' बेचने का डालता था दबाव, मना करने पर दी ये सजा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 8, 2018 10:11 IST

 गुजरात के अहमदाबाद से एक विचित्र घटना सामने आई है। एक पत्नी ने अपने पति पर एग्स बेचने का दवाब डालने की बात कही है।

Open in App

अहमदाबाद, 8 अगस्त:  गुजरात के अहमदाबाद से एक विचित्र घटना सामने आई है। एक पत्नी ने अपने पति पर एग्स बेचने का दवाब डालने की बात कही है। इतना ही नहीं जब महिला ने ऐसा करने इंनकार कर दिया तो उसने जबरन उससे तलाक के पेपर्स पर हस्ताक्षर भी करवाए।

फिलहाल पीड़ित हिला ने इस मामले में अहमदाबाद के सरखेज पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है। खबर के अनुसार ओमाने से पली बढ़ी से महिला 2010 से परिवार के साथ अहमदाबाद रह रही है। महिला ने पुलिस को बताया है कि परिवार वालों ने उसकी शादी अफजल खान पठान के साथ करावाई थी, लेकिन अफजल बेरोजगार था। 

ऐसे में वह उसकी मां के यहां से पैसे लाने का दवाब डालता था। महिला के मुताबिक जब तक मां जिंदा रहीं घर चलाने के पैसे देती रहीं। लेकिन अब मां की मौत के बाद उसका पति भाई से पैसे मांगने के लिए दबाव बनाने लगा, लेकिन महिला ने मना कर दिया। इसके बाद वह महिला को जबरदस्ती अलग-अलग शहर ले जा कर उसके एग्स को बेचा गया। पति इस चीज से पैसे कमाने का आदी हो गया।

 ऐसे में महिला की तबियत खराब होने के कारण जब उसने एग्स बेचने से मना किया तो उससे मारपीट की। इतना ही नहीं महिला ने बताया है कि अफजल ने उसे जबरन तलाक के कागज पर दस्तखत करवाए। इन दोनों के दो बच्चे हैं। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है, महिला के बयान के आधार पर केस भी  दर्ज कर लिया गया है।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी