लाइव न्यूज़ :

Gujarat Ki Taja Khabar: दो गुटों के बीच खूनी झड़प, पांच लोगों की मौत, अवैध शराब का मामला, गुजरात में BAN

By भाषा | Updated: May 9, 2020 21:35 IST

गुजरात में अवैध शराब को लेकर दो गुटों में झड़प हो गई। इसमें 5 लोगों की जान चली गई। कई अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात में शराब का उत्पादन और बिक्री निषिद्ध है। इस खूनी संघर्ष में चार व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गयी।पुलिस अधीक्षक परीक्षित राठौड़ ने बताया कि समीप के थानों और स्थानीय अपराध शाखा की टीमें शांति कायम करने के लिए गांव में तैनात की गयी है।

भुजः गुजरात में कच्छ जिले के मोती हमीरपुर गांव में शनिवार को दो गुटों के बीच खूनी झड़प होने से पांच लोगों की मौत हो गयी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ लोगों ने एक अन्य समूह पर इस संदेह में धारदार हथियार से हमला कर दिया कि वह समीप के क्षेत्रों में अवैध शराब के धंधे के बारे में पुलिस को सूचित कर रहा है।

गुजरात में शराब का उत्पादन और बिक्री निषिद्ध है। इस खूनी संघर्ष में चार व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक अन्य ने रापड़ के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। कच्छ पूर्व के पुलिस अधीक्षक परीक्षित राठौड़ ने बताया कि समीप के थानों और स्थानीय अपराध शाखा की टीमें शांति कायम करने के लिए गांव में तैनात की गयी है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

पत्नी से झगड़े के बाद पिता ने पांच महीने की बेटी को मार दिया

पुणे के बवधान इलाके में शनिवार सुबह एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से झगड़े के बाद पांच महीने की बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा कि घटना सुबह करीब पौने छह बजे की है। उन्होंने कहा, “आरोपी का आठ मई को अपनी पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था। नौ मई की सुबह करीब पौने छह बजे उसने अपनी पांच महीने की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। उसे पकड़ लिया गया है।”

सूरत में प्रवासी मजदूरों की पुलिस के साथ झड़प

अपने गृह राज्य भेजे जाने की मांग कर रहे सैकड़ों गुस्साए प्रवासी मजदूरों की शनिवार को गुजरात में सूरत जिले के मोरा गांव में पुलिस से झड़प हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि हजीरा औद्योगिक शहर के समीप मोरा गांव में सैकड़ों मजदूरों की पुलिस के साथ झड़प हो गई। उन्होंने पुलिस के वाहनों पर पथराव किया। इसके बाद 40 से अधिक मजदूरों को हिरासत में ले लिया गया।

उन्होंने बताया कि प्रदर्शन कर रहे मजदूरों ने मांग की कि जिला प्रशासन उन्हें उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा समेत अन्य राज्यों में उनके गृह नगर भेजने की व्यवस्था करे। अधिकारी ने बताया कि ज्यादातर मजदूर हजीरा में औद्योगिक इकाइयों में काम करते हैं और मोरा गांव में रहते हैं। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। वहां सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगुजरातविजय रुपानीअहमदाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO