लाइव न्यूज़ :

गुजरात एटीएस ने दाऊद इब्राहिम के सहयोगी के लिए काम करने वाले घोषित अपराधी को दबोचा

By भाषा | Updated: May 24, 2020 05:46 IST

एटीएस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, लूट, हत्या का प्रयास और फिरौती के मामलों में वांछित अपराधी बाबू सोलंकी को गांधीनगर में अदलाज के पास से गिरफ्तार किया गया। वह मेहसाणा जाने की फिराक में था।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के आतंकवादी रोधी दस्ते (एटीएस) ने भगोड़े अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम के सहयोगी के लिए काम करने वाले एक घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है।एटीएस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, लूट, हत्या का प्रयास और फिरौती के मामलों में वांछित अपराधी बाबू सोलंकी को गांधीनगर में अदलाज के पास से गिरफ्तार किया गया।

गुजरात के आतंकवादी रोधी दस्ते (एटीएस) ने भगोड़े अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम के सहयोगी के लिए काम करने वाले एक घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एटीएस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, लूट, हत्या का प्रयास और फिरौती के मामलों में वांछित अपराधी बाबू सोलंकी को गांधीनगर में अदलाज के पास से गिरफ्तार किया गया। वह मेहसाणा जाने की फिराक में था।

इसके मुताबिक, सोलंकी कुख्यात सरगना शरीफ खान के लिए काम करता है जोकि दाऊद का सहयोगी है और पाकिस्तान में छिपा हुआ है।

सोलंकी के गिरोह पर मेहसाणा स्थित उंझा के रहने वाले शेयर बाजार के एक व्यापारी की शह पर अहमदाबाद के दो उद्योगपतियों से 10 करोड़ रुपये की वसूली के प्रयास का आरोप है।

बयान में कहा गया कि सोलंकी मुंबई भाग गया था और वहां बॉडीगार्ड का काम करने लगा था लेकिन वह लगातार गुजरात में अपराध को अंजाम देता रहा।

टॅग्स :गुजरातक्राइमदाऊद इब्राहिमलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा