लाइव न्यूज़ :

मकान मालिक की 7 साल की बच्ची के रेप के आरोप में 50 वर्षीय पुलिसकर्मी गिरफ्तार

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 12, 2018 11:48 IST

आरोपी सुभाष सिंह ग्रेटर नोएडा में पोस्टेड था। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसकी पिटाई की और उसे पुलिस को सौंपा।

Open in App

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर इलाके में एक सात साल की बच्ची के साथ रेप करने के आरोप में 50 साल के पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। बच्ची का रेप गुरुवार (11 जनवरी) को हुआ था। रेप के वक्त पुलिसकर्मी को रंगे हाथ पड़ोसियों ने दबोच लिया था और जमकर जमकर धुनार्इ की थी। लोगों की शिकायत के बाद पुलिस को हिरासत में लेकर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया। 

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान सुभाष सिंह के रूप में हुई है। जो यूपी पुलिस के सेल्स डिपार्टमेंट में था और गौतमबुद्ध नगर जिले में पोस्टेड था। पुलिस से बताया कि गुरुवार को दोपहर तीन बजे के आसपास आरोपी सुभाष सिंह ने अपने घर के बाहर पीड़िता को खेलते हुए देखा और उसको अपने घर मे लाकर उसका शोषण करने लगा। बता दें कि पीड़िता मकान मालिक की बेटी थी, जहां आरोपी सुभाष सिंह किराए पर रहता था।

पड़ोसियों के मुताबिक गुरुवार सुबह मकानमालिक की सात वर्षीय बच्ची खेलते हुए, उसी मकान में किराये पर रह रहे पुलिसकर्मी में कमरे में पहुंच गर्इ। यहां आरोपी पुलिसकर्मी ने कथित तौर पर उसका रेप किया। आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की चिख सुनने पर पड़ोसी पुलिसकर्मी के कमरे में पहुंचे, तो देखकर दंग रह गये। पड़ोसी किरायेदारों ने आरोपी पुलिसकर्मी को मौके पर ही दबोच लिया।

पुलिस आरोपी  सुभाष सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं आसपास के लोगों में इस घटना को लेकर पुलिस वालों के खिलाफ काफी गुस्सा है।   

टॅग्स :रेपयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप