लाइव न्यूज़ :

बच्चा चोर समझकर भीड़ ने की पिता की पिटाई, बच्चों को घुमाने ले जा रहा था युवक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 31, 2019 09:49 IST

बच्चा चोरी के शक में भीड़ द्वारा मारपीट की घटनाएं यूपी में काफी बढ़ गई है। सहारनपुर, बुलंदशहर, हापुड़ और रामपुर में कुछ दिनों पहले ही 2 महिलाओं सहित चार लोगों को भीड़ ने पीट डाला था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। यूपी के डीजीपी और आईजी मेरठ रेंज ने बच्चा चोरी के अफवाहों पर रोक लगाने के निर्देश दिये हैं।

उत्तर प्रदेश में प्रशासन बच्चा चोरी को लेकर काफी सजग हो गई है। यूपी के डीजीपी और आईजी मेरठ रेंज के निर्देशों के बाद भी बच्च चोरी की अफवाहें फैल रही है। ताजा मामला ग्रेटर नोएडा के  कुलसेरा गांव का है। यहां एक पिता को बच्चा चोरी के आरोप में जमकर पिटा गया। स्थानीय लोगों को इस बात का शक हुआ कि शख्स बच्चा चोरी करके लेकर जा रहा है, इसी अफवाह के बाद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान कर रही है। 

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित शख्स किशन ग्रेटर नोएडा जेवर का निवासी है। फिलहाल वो अस्पताल में भर्ती है। किशन 29 अगस्त शाम को अपने दो बच्चों और दो सालों के बच्चों को सेंट्रो कार में बैठाकर कुलेसरा गांव में अपने एक रिश्तेदार से मिलने गए थे।

रास्ते में जाते वक्त सड़क पर बच्चों की जिद्द पर किशन समोसा खरीदने रूक गया। जब किशन समोसा खरीद रहा था तभी कुछ लोगों ने उसे देखा और बच्चा चोरी की अफवाह भड़का दी। ऐसे में मौके पर फौरन भीड़ जमा हो गई। इसके बाद गांव वालों ने किशन की जमकर पिटाई कर दी। 

पुलिस के मौके पर पहुंचते ही लोग वहां से भागने लगे। लेकिन पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया। हिरासत में लेने के बाद उन्हें कोर्ट में भी पेश किया गया था। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया है। 

बच्चा चोरी के शक में भीड़ द्वारा मारपीट की घटनाएं  यूपी में काफी बढ़ गई है। सहारनपुर, बुलंदशहर, हापुड़ और रामपुर में कुछ दिनों पहले ही 2 महिलाओं सहित चार लोगों को भीड़ ने पीट डाला था। वहीं रामपुर में पहले युवक के साथ हुई मारपीट में पिता की ओर से 14 लोग नामजद करते हुए लगभग सौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।  

टॅग्स :ग्रेटर नोएडा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टGreater Noida News: MBA की छात्रा की आत्महत्या से सनसनी, 13वीं मंजिल से गिरकर मौत

क्रिकेटक्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, फोर्थ स्टेज के कैंसर की वजह से अस्पताल में थे भर्ती

भारतVIDEO: ग्रेटर नोएडा में घर के बाहर तीन हमलावरों ने एक आदमी पर घात लगाकर गोली चलाई, घटना CCTV में कैद

ज़रा हटकेVIDEO: IITL निंबस एक्सप्रेस पार्कव्यू 2 सोसाइटी में गार्ड और डिलीवरी पार्टनर के बीच झड़प, हमले का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: ग्रेटर नोएडा में महिला की दंबगई, सरेआम शख्स का कॉलर पकड़ घसीटा; राहगीरों बने रहे तमाशबीन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?