लाइव न्यूज़ :

Greater Noida: दूसरी शादी करने के लिए पत्नी के साथ बर्बरता, बेटे के सामने मां को किया आग के हवाले; हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 24, 2025 10:19 IST

Greater Noida Dowry case: पुलिस ने बताया कि पीड़िता की बड़ी बहन कंचन जिसकी शादी उसी परिवार में हुई थी, ने ग्रेटर नोएडा के कासना पुलिस थाने के अंतर्गत सिरसा गांव में हुई घटना का वीडियो बनाया था।

Open in App

Greater Noida Dowry case: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक महिला के साथ उसके ससुराल वालों ने कथित तौर पर मारपीट की, उसके बाल पकड़कर घसीटा और उसकी बहन और बेटे के सामने उसे आग लगा दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। पीड़िता के बेटे (लगभग छह साल) ने कहा, ‘‘मेरी मम्मी के ऊपर कुछ डाला, फिर उनको चांटा मारा फिर लाइटर से आग लगा दी।’’ यह घटना बृहस्पतिावर रात को हुई थी।

इस भयावह घटना के दो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में, एक पुरुष और एक महिला पीड़िता के साथ मारपीट करते और उसे बालों से घसीटते हुए घर से बाहर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दूसरे वीडियो में, आग लगाने के बाद महिला लंगड़ाते हुए सीढ़ियों से नीचे उतरती हुई दिखाई दे रही है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की बड़ी बहन कंचन जिसकी शादी उसी परिवार में हुई थी, ने ग्रेटर नोएडा के कासना पुलिस थाने के अंतर्गत सिरसा गांव में हुई घटना का वीडियो बनाया था।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता की पहचान निक्की के रूप में हुई है। मीडिया को संबोधित करते हुए कंचन ने दावा किया कि उसकी छोटी बहन की हत्या उसके पति विपिन और ससुराल वालों ने 36 लाख रुपये की दहेज की मांग पूरी न होने पर कर दी।

विपिन के भाई की पत्नी कंचन ने दावा किया कि बृहस्पतिवार की रात को उसे बुरी तरह पीटा गया और आग लगा दी गई। उन्होंने कहा, ‘‘हमें पिछले कई दिनों से दहेज के लिए पीटा और प्रताड़ित किया जा रहा था। वे दहेज में 36 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। उन्होंने मेरी बहन के साथ अत्याचार किया।’’

अपनी बहन के बेटे को गोद में लिए रोती हुई कंचन ने कहा, ‘‘उन्होंने उसकी गर्दन और सिर पर मारा और उस पर तेजाब फेंका। हमारे बच्चे भी उसी घर में थे। मैं कुछ नहीं कर सकी। उन्होंने मुझे भी प्रताड़ित किया।’’ ग्रेटर नोएडा के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) सुधीर कुमार ने कहा, ‘‘21 अगस्त को हमें फोर्टिस अस्पताल से फोन आया जिसमें बताया गया कि जलने से घायल एक महिला को भर्ती कराया गया है और उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस तुरंत सफदरजंग अस्पताल के लिए रवाना हुई, लेकिन टीम के अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया।’’

कंचन ने बताया कि उनके ससुराल वाले चाहते थे कि उनकी बहन चली जाए ताकि विपिन की दोबारा शादी हो सके। उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने मुझे थप्पड़ मारे। मैं घायल हो गई... पूरे दिन बेहोश रही।’’ कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘परिवार ने महिला का अंतिम संस्कार कर दिया। पीड़िता की बहन की शिकायत के आधार पर, कासना थाने में पीड़िता के पति और उसके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘विपिन को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी गई हैं। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’’ निक्की की शादी 2016 में विपिन से हुई थी और उनका एक बेटा भी है। 

टॅग्स :ग्रेटर नोएडाउत्तर प्रदेशयूपी क्राइममहिलामर्डर मिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतCM योगी की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलवी गिरफ्तार, UP STF ने बिहार से दबोचा

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?