लाइव न्यूज़ :

Uttar Pradesh: गोरखपुर में 52 चमगादड़ों की मौत, इलाके के लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण का शक

By अजीत कुमार सिंह | Updated: May 27, 2020 13:44 IST

52 चमगादड़ों के शवों के पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. 3 चमगादड़ों के शवों भारतीय पशु अनुसंधान संस्थान बरेली भेजा गया है. डीएफओ का कहना है कि कीटनाशकों की वजह भी इन चमगादड़ों की मौत की वजह हो सकती है. इनकी मौतों को कोविड 19 से जोड़ना ठीक नहीं है.

Open in App
ठळक मुद्देवन विभाग का कहना है कि ज्यादा गर्मी और पानी न मिलने की वजह से चमगादड़ों की मौत हुई होगी. 3 चमगादड़ों के  शवों भारतीय पशु अनुसंधान संस्थान बरेली भेजा गया है.

गोरखपुरः उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बेलघाट इलाके में इन दिनों लोग चमगादड़ों की मौत से दहशत में हैं. आज सुबह बड़ी संख्या में चमगादड़ों की मौत को लेकर बेलघाट इलाके में सनसनी फैल गई है. चमगादड़ों की मौत को इलाके के लोग कोरोना वायरस संक्रमण से जोड़कर देख रहे हैं. 

हालांकि वन विभाग का कहना है कि ज्यादा गर्मी और पानी न मिलने की वजह से चमगादड़ों की मौत हुई होगी. फिलहाल इन चमगादड़ों को पोस्टमार्टम के लिए बरेली स्थित भारतीय पशु अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) भेज दिया गया है. डिविज़नल फॉरेस्ट ऑफिसर अविनाश कुमार कहते हैं "52 चमगादड़ों के शवों के पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. इनमें से 3 चमगादड़ों के  शवों भारतीय पशु अनुसंधान संस्थान बरेली भेजा गया है. डीएफओ का कहना है कि कीटनाशक भी इन चमगादड़ों की मौत की वजह हो सकती है. इनकी मौतों को कोविड 19 से जोड़ना ठीक नहीं है. हमें पोस्टमार्टम के नतीज़ों का इंतज़ार करना चाहिए". 

जिस इलाके में चमगादड़ों की मौत हुई हैं वहीं बेलघाट के रहने वाले पंकज शाही ने बताया कि "मैंने अपने बगीचे में सुबह देखा कि आम के पेड़ के नीचे बड़ी संख्या में चमगादड़ मरे पड़े हैं. मेरे बगीचे से सटा एक और बगीचा है. उस बगीचे में भी बड़ी संख्या में चमगादड़ मरी हुई मिली है.

पंकज शाही का कहना है कि उन्होंने चमगादड़ों की मौत की जानकारी वन विभाग को दी थी. जिसके बाद वन विभाग की टीम आई और चमगादड़ों के पोस्टमार्टम के लिए लेकर गई. खजनी वन प्रभाग के रेंजर देवेंद्र कुमार का कहना है कि लगभग 52 चमगादड़ मरी हुई पाई गयी है. उन सभी चमगादड़ों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. शुरूआती तौर पर तो लगता है कि चमगादड़ों की मौत ज्यादा गर्मी और प्यास के कारण हुई है. इस इलाके के आस पास पानी के स्रोत, जैसे तालाब में भी पानी नहीं है."

एक अखबार के अनुसार मरने वाली चमगादड़ों की संख्या 300 तक बताई जा रही है. अखबार के अनुसार आईवीआरआई (इंडियन नेटनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट के चीफ साइंटिस्ट डॉ साईं कुमार का कहना है कि ये आवश्यक नहीं है कि चमगादड़ों की मौत की वजह गर्मी ही हो. बरेली में भी बड़ी संख्या में चमगादड़ हैं लेकिन चमगादड़ों से वायरस इंसानों में पहुंचने की कोई खबर नहीं हैं. 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाउत्तर प्रदेश में कोरोनागोरखपुरवुहान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोरखपुर एम्स की लेडी डॉक्टर से छेड़खानी, 2 गिरफ्तार, 1 फरार?, स्त्री रोग विभाग में पढ़ाई कर रही नागालैंड निवासी छात्रा?

क्राइम अलर्टलुधियाना में काम करता था अर्जुन, लोगों ने कहा- तेरी पत्नी खुशबू का संबंध किसी और मर्द के साथ?, सोते समय गला घोंटकर हत्या और घर के पीछे 6 फुट गहरा गड्ढा खोदा और शव दफनाया

क्राइम अलर्टगर्भावस्था के समय छोड़ कर दूसरी महिला के साथ भागा पति?, चार घंटे तक प्रसव पीड़ा के बाद बेबी का जन्म, मां ने कहा- मेरा बच्चा नहीं और स्तनपान नहीं कराउंगी?

क्राइम अलर्टअल्ट्रासाउंड कर रहा था अभिमन्यु गुप्ता, घूरा, पर्चा देखा और सारे कपड़े उतारने को कहा, मसाज करनी होगी, अश्लील हरकतें शुरू की, चिल्लाई, तो मुंह बंद कर दिया और...

क्राइम अलर्टGorakhpur News: शादी के 3 दिन बाद ही दुल्हन ने मांगा तलाक, वजह जानकर घरवालों के उड़े होश

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला