लाइव न्यूज़ :

बिहार में प्रचार किया तो गोली मार देंगे?, सांसद रवि किशन को फोन पर धमकी देने वाला लुधियाना से अरेस्ट अजय कुमार यादव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 4, 2025 13:08 IST

गोरखपुरः यादव ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि शराब के नशे में सांसद रवि किशन को फोन करके उन्हें धमकी दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए आए तो उन्हें गोली मार दी जाएगी।सिलसिले में दर्ज कराई गई शिकायत पर जांच शुरू की गई।धमकी व्यक्तिगत दुश्मनी के चलते दी थी या किसी के प्रभाव में।

गोरखपुरः गोरखपुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रवि किशन को फोन पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिनव त्यागी ने मंगलवार को बताया कि सांसद रवि किशन को फोन कर जान से मारने की धमकी देने के आरोपी अजय कुमार यादव को गोरखपुर पुलिस ने पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया है। वह लुधियाना के फतेहगढ़ इलाके का रहने वाला है। त्यागी के मुताबिक, यादव ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि उसने शराब के नशे में सांसद रवि किशन को फोन करके उन्हें धमकी दी थी।

उन्होंने बताया कि रवि किशन द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने पिछली 30 अक्टूबर को उन्हें फोन करके धमकी दी थी कि अगर वह बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए आए तो उन्हें गोली मार दी जाएगी। त्यागी ने बताया कि इस सिलसिले में दर्ज कराई गई शिकायत पर जांच शुरू की गई।

और मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग के जरिए पंजाब के लुधियाना में यादव के ठिकाने के बारे में पता लगा जिसके बाद पुलिस ने वहां पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि यादव का बिहार से कोई संबंध नहीं पाया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या यादव ने वह धमकी व्यक्तिगत दुश्मनी के चलते दी थी या किसी के प्रभाव में।

उप्र : यूपीएससी की परीक्षा में असफल होने से निराश युवती गंगा में कूदी

बिजनौर जिले में कथित रूप से संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में दो बार असफल होने से निराश होकर एक युवती ने पुल से गंगा नदी में छलांग लगा दी। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस क्षेत्र अधिकारी गौतम राय ने मंगलवार को बताया कि बिजनौर चीनी मिल के पास में रहने वाली ललिता सिंह (26) सोमवार को अपनी चचेरी बहन अक्षी के साथ गंगा नदी के पुल पर गई थी।

अचानक पानी में कूद गई। उन्होंने बताया कि गोताखोरों की मदद से ललिता की तलाश की गई लेकिन उसका कुछ पता नहीं लग सका। ललिता के पिता वेदप्रकाश के अनुसार, उनकी बेटी ने आईआईटी कानपुर से एमसीए किया था। उसन दो बार यूपीएससी की परीक्षा दी थी लेकिन कामयाबी नहीं मिली थी। वह काफी समय से तनाव में थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीरवि किशनबिहार विधानसभा चुनाव 2025पंजाबPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?