लाइव न्यूज़ :

Gonda Murder: दोस्त के साथ गया 11वीं का छात्र, फिर गोली मारकर कर दी हत्या; 4 दोस्तों के खिलाफ शिकायत दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 15, 2025 11:46 IST

 Gonda Murder:राय ने बताया कि अंशुमान जख्मी हालत में भागकर पास में स्थित एक मकान में पहुंचा और उसने अपने पिता को फोन किया।

Open in App

Gonda Murder:उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक छात्र की हत्या का आरोप उसके ही दोस्तों पर लगा है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) राधेश्याम राय ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के तुलसीपुर माझा ग्राम पंचायत निवासी अंशुमान सिंह (17) बुधवार रात अपने एक दोस्त के कहने पर उसके साथ पड़ोसी गांव महरमपुर में शादी का निमंत्रण पत्र देने के लिए मोटर साइकिल से निकला था।

अधिकारी के अनुसार पड़ोस के गांव पहुंचने से पहले ही रास्ते में मौजूद विशेष सिंह, जतिन सिंह, राजवंत सिंह और अखिलेश सिंह ने अंशुमान को घेर लिया और मोटर साइकिल से उतार कर गोली मार दी। राय ने बताया कि अंशुमान जख्मी हालत में भागकर पास में स्थित एक मकान में पहुंचा और उसने अपने पिता को फोन किया। इसके बाद वह बेहोश हो गया।

एएसपी ने कहा कि सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के परिजनों के सहयोग से उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए अयोध्या ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान अंशुमान की मौत हो गई। एएसपी के अनुसार, मृतक के पिता की तहरीर पर चार युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीम गठित की गई हैं। उन्होंने कहा कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और गांव में पुलिस बल तैनात है। 

टॅग्स :Gondaयूपी क्राइमहत्याउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?