लाइव न्यूज़ :

Goa: ब्रिटेन की गृह मंत्री के भारतीय संपत्तियों पर हुआ अवैध कब्जा, अज्ञात लोगों ने 2 प्रॉपर्टीज पर जताया मालिकाना हक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 10, 2022 14:46 IST

इस मामले में ब्रिटेन की गृह मंत्री के पिता क्रिस्टी फर्नांडीज ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, पुलिस महानिदेशक जसपाल सिंह और गोवा के एनआरआई आयुक्तालय को ईमेल के जरिए शिकायत भेजी है।

Open in App

पणजी: ब्रिटेन की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन के पिता ने शिकायत दर्ज कराई है कि नॉर्थ गोवा में उनकी दो पैतृक सम्पत्तियों पर एक अज्ञात व्यक्ति ने कब्जा कर लिया है। एक अधिकारी ने बताया कि राज्य पुलिस ने इस संबंध में एक मामला दर्ज किया है और विशेष जांच दल ने पड़ताल शुरू कर दी है। 

सुएला ब्रेवरमैन के पिता ने क्या शिकायत की है

आपको बता दें कि ब्रेवरमैन भारतीय मूल की बैरिस्टर हैं और उन्हें ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने इस हफ्ते की शुरुआत में देश की नई गृह मंत्री नियुक्त किया है। ऐसे में ब्रेवरमैन के पिता क्रिस्टी फर्नांडीज ने शिकायत की है कि आसगांव में कुल 13,900 वर्ग मीटर की उनकी दो सम्पत्तियों पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। 

पुलिस अधीक्षक (एसआईटी) निधि वासन ने शुक्रवार को संवाददाताओं को यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि शिकायत के आधार पर, एसआईटी ने प्राथमिकी दर्ज की है और मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। 

अज्ञात लोगों ने पावर ऑफ एटार्नी को अपने नाम पर करा लिया है

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शिकायत में कहा गया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने आसगांव गांव में पावर ऑफ एटार्नी के जरिए फर्नांडीज और उनके परिवार की संपत्ति को अपने नाम पर कराने के कागजात जमा कराए थे।  

टॅग्स :क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?