लाइव न्यूज़ :

लोगों से मदद की गुहार लगाता रहा फूल बेचने वाला गरीब शख्स, सड़क पर खड़े देखते रहे लोग- लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हुई हत्या

By अमित कुमार | Updated: December 29, 2020 11:29 IST

गाजियाबाद में सड़क पर एक गरीब फूल बेचेने वाले की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। हैरान करने वाली बात यह रही कि किसी ने भी उसकी मदद नहीं की।

Open in App
ठळक मुद्देफुल की दुकान को लेकर हुई झगड़े ने ली शख्स की जान। शख्स ने सड़क पर मौजूद लोगों से मदद की गुहार लगाई, मगर बदमाशों के खौफ के चलते कोई आगे नहीं आया। दोनों आरोपियों को 3 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया।

उत्तर प्रदेश में क्राइम की वारदात बढ़ती ही जा रही है। यहां एक के बाद एक लगातार हो रहे गंभीर अपराधों से राज्य दहलता जा रहा है। ताजा मामला गाजियाबाद का है। यहां एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बेखौफ बदमाशों ने यहां एक गरीब शख्स की सड़क पर रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस दौरान किसी ने भी उसे बचाने का प्रयास नहीं किया। 

मामला लोनी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। सोमवार को 21 वर्षीय अजय शर्मा हमेशा की तरह अपने काम पर जाने के लिए घर से निकला था। वह घर से एक किमी ही आगे गया था कि रास्ते में पहले से मौजूद आरोपी गोविंद और उसके एक दोस्त ने अजय का ऑटो रोककर उसे ऑटो से बाहर निकाल लिया। जिसके बाद रॉड से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी गई। 

इस हत्या के पीछे का कारण ए फुल की दुकान बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक गोविंद की लोनी में महाकाली मंदिर के पास पिछले 10 सालों से फूलों की दुकान थी। लॉकडाउन से पहले ही अजय ने गोविंद के सामने फूलों की दुकान खोली थी। गोविंद को उसकी दुकान के सामने अजय के दुकान लगाने से परेशानी थी। उसका कहना था कि ऐसे करने से उसके धंधे पर फर्क पड़ा है। दोनों के बीच इससे पहले कई बार जुबानी जंग भी हो चुकी है। पुलिस ने फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  

टॅग्स :क्राइमगाज़ियाबादक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO