लाइव न्यूज़ :

गणपति विसर्जनः महाराष्ट्र में 19 लोगों की मौत, हरियाणा में छह लोग डूबे

By भाषा | Updated: September 10, 2022 17:42 IST

वर्धा जिले के सवांगी में तीन लोग डूब गए, जबकि एक अन्य देवली में डूब गया। उन्होंने बताया कि यवतमाल जिले में मूर्ति विसर्जन के लिए गए दो व्यक्ति तालाब में डूब गए।

Open in App
ठळक मुद्देअहमदनगर जिले के सुपा और बेलवंडी में अलग अलग घटनाओं में दो लोगों की डूबने से मौत हो गयी।पुणे के देहात क्षेत्र, धूले, सतारा और सोलापुर शहर में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गयी।गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान सड़क हादसे में नागपुर शहर के शक्करदारा इलाके में चार लोगों की मौत हो गयी।

मुंबईः महाराष्ट्र के विभिन्न इलाकों में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान हुई विभिन्न घटनाओं में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से 14 की मौत डूबने से हुयी है । पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि 31 अगस्त से शुरू हुआ 10 दिवसीय गणेश उत्सव शुक्रवार को संपन्न हुआ।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के वर्धा जिले के सवांगी में तीन लोग डूब गए, जबकि एक अन्य देवली में डूब गया। उन्होंने बताया कि यवतमाल जिले में मूर्ति विसर्जन के लिए गए दो व्यक्ति तालाब में डूब गए। अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के अहमदनगर जिले के सुपा और बेलवंडी में अलग अलग घटनाओं में दो लोगों की डूबने से मौत हो गयी जबकि दो अन्य की मौत प्रदेश के जलगांव जिले में हो गयी।

उन्होंने बताया कि पुणे के देहात क्षेत्र, धूले, सतारा और सोलापुर शहर में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान सड़क हादसे में नागपुर शहर के शक्करदारा इलाके में चार लोगों की मौत हो गयी।

नागरिक निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि ठाणे के कोलबाद इलाके में बारिश के बीच एक पेड़ एक गणेश पंडाल पर गिर गया जिससे इस घटना में 55 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार की रात को हुयी । एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इस बीच रायगढ़ के पनवेल में बिजली का झटका लगने से नौ साल की एक बच्ची समेत 11 लोग घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार शाम को वडघर कोलीवाड़ा में हुयी। वहीं, प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान कई जगह कानून-व्यवस्था से जुड़ी घटनाएं भी हुईं। अधिकारी ने बताया कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के समर्थकों के बीच अहमदनगर जिले के तोपखाना में मारपीट हो गयी । जलगांव में विसर्जन के दौरान लोगों के एक समूह ने मेयर के बंगले पर पथराव किया।

हरियाणा के महेंद्रगढ़ और सोनीपत में हादसा

हरियाणा के महेंद्रगढ़ और सोनीपत जिलों में शुक्रवार शाम गणपति विसर्जन के दौरान छह लोग डूब गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ में नहर में विसर्जन के दौरान चार युवकों की नहर में, जबकि सोनीपत में दो युवकों की यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई।

महेंद्रगढ़ की घटना के संबंध में सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक कुमार ने पत्रकारों को बताया कि डूबने से चार लोगों की मौत हुई है। सात फीट ऊंची गणपति प्रतिमा के विसर्जन के दौरान नौ युवक नहर की तेजधार में बह गए। जिला प्रशासन ने एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) की मदद से सभी को बाहर निकाला, जिनमें से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य पांच अस्पताल में भर्ती हैं।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट किया, ‘‘महेंद्रगढ़ और सोनीपत जिलों में गणपति विजर्सन के दौरान लोगों की असामयिक मौत की घटना दुखद है। इस मुश्किल घड़ी में हम सभी मृतकों के परिजनों के साथ खड़े हैं। एनडीआरएफ की टीम ने कई लोगों को डूबने से बचाया है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रमुंबई पुलिसनागपुरहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप