लाइव न्यूज़ :

'जिस दिन सलमान को मारूंगा, उस दिन गुंडा बनूंगा', गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने कहा- उसे मारना ही मेरा लक्ष्य, माफी का बताया तरीका

By अनिल शर्मा | Updated: March 18, 2023 15:28 IST

Lawrence Bishnoi: लॉरेंस ने कहा कि मुंबई के क्राइम डीसीपी से मैंने सलमान तक माफी मांगने का मैसेज पहुंचवाया था। उसने (सलमान) कहा था हम पैसे दे देंगे। एक साल से काफी समय हो गया। लेकिन अहंकार जिसका होता है, वही उसे मारता है।

Open in App
ठळक मुद्देगैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने अभिनेता सलमान खान को मारने का लक्ष्य बना लिया है।लॉरेंस ने कहा, सलमान खान को वो नहीं तो कोई उसके समाज या उसके गैंग से जुड़े लोग मारेंगे।उसने कहा, सलमान खान माफी मांग लें, जान बच जाएगी।

Lawrence Bishnoi: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने अभिनेता सलमान खान को मारने का लक्ष्य बना लिया है। जेल से दिए एक नए इंटरव्यू में बिश्नोई ने कहा कि 'मेरे जीवन का लक्ष्य तो सलमान खान को मारना है।' उसने कहा कि अभी मैं गुंडा बना नहीं हुआ जिस दिन सलमान को मारूंगा उस दिन गुंडा बनेंगे।

एबीपी सांझा के संपादक जगविंदर पटियाल को दिए इंटरव्यू में लॉरेंस बिश्नोई ने बार-बार ये दोहराया कि सलमान खान को वो नहीं तो कोई उसके समाज या उसके गैंग से जुड़े लोग मारेंगे। हालांकि लॉरेंस ने कहा कि अगर सलमान माफी मांग लेते हैं तो मामला यहीं खत्म हो जाएगा। क्या सलमान को मारने की बात सिर्फ पब्लिसिटी के लिए कर रहा है, लॉरेंस ने कहा कि बस पब्लिसिटी का चक्कर है, उसकी बस सुरक्षा हटा दो। पुलिसवाले उससे हटा दो बाकी हम पब्लिसिटी लेना चाहते हैं।

लॉरेंस ने कहा कि पुलिस से लड़ना नहीं है, इसकी (सलमान) सिक्योरिटी खुद देख लेंगे। उसने कहा, सलमान खान माफी मांग लें, जान बच जाएगी। बिश्नोई ने माफी मांगने का तरीका भी बताया। उसने कहा, बिश्नोइयों का मंदिर है- मुक्ति धाम मुकाम। हमारे मंदिर में जाकर ये (सलमान) माफी मांग ले कि 'अनजाने में मुझसे ये गलती हुई है। बिश्नोई समाज आहत हुआ है। मैं इसके लिए माफी मांगता हूं।'

क्या सलमान को माफी मांगने की बात किसी के जरिए पहुंचाई, इसके जवाब में लॉरेंस ने कहा कि मुंबई के क्राइम डीसीपी से मैंने सलमान तक माफी मांगने का मैसेज पहुंचवाया था। उसने (सलमान) कहा था हम पैसे दे देंगे। एक साल से काफी समय हो गया। लेकिन अहंकार जिसका होता है, वही उसे मारता है। रावण का भी अहंकार नहीं रहा, अगर इसका रावण से बड़ा हुआ तो रह जाएगा। नहीं तो कोई तरीक निकलेगा।

इंटरव्यू में बिश्नोई ने आगे कहा कि इसे सलमान ने शुरू किया था उसी को समेटना पड़ेगा। 25 साल हो गए। हम नहीं तो कोई और कदम उठाएगा। हमारे समाज के लोग या हमारे भाई जो हमसे जुड़े हुए हैं, वे कोई न कोई कदम उठाएंगे। लॉरेंस ने यह भी कहा कि मैं गुंडा अभी तक बना ही नहीं। जिस दिन सलमान खान को मार दिया उस दिन गुंडा बनेंगे।

गौरतलब है कि इससे पहले दिए इंटरव्यू को लेकर पंजाब पुलिस ने दावा किया था लॉरेंस बिश्नोई का प्रसारित साक्षात्कार बठिंडा जेल या राज्य के किसी अन्य जेल में नहीं लिया गया था। लॉरेंस पंजाबी गायब सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोप में बठिंडा की जेल में कैद है।

टॅग्स :सलमान खानपंजाबक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर