लाइव न्यूज़ :

अश्लील वीडियो कॉल वाले गिरोह ने डॉक्टरों को बनाया निशाना, ब्लैकमेलिंग से डॉक्टरों में दहशत, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 11, 2022 21:23 IST

जयपुर के सवाई मान सिंह मेडिकल कॉलेज के कम से कम 15 रेजिडेंट डॉक्टर हैं, जिन्हें अश्लील तरीके से जाल में फांसकर गिरोह द्वारा पैसे मांगे जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगिरोह ने अश्लील वीडियो कॉल के जरिये कई डॉक्टरों को निशाना बनाया डॉक्टरों को धमकी दी गई कि वीडियो कॉल का स्क्रीनशॉट सोशल साइट्स पर पोस्ट कर दिया जाएगाजयपुर एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स ने इस अश्लील कॉल के मामले में पुलिस कंप्लेंट दी है

जयपुर: मोबाइल पर अश्लील वीडियो के जरिये कथिततौर पर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह ने जयपुर के सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टरों को अपने निशाने पर लिया है। बताया जा रहा है कि इस गिरोह ने कई डॉक्टरों को निशाना बनाया और उन्हें ब्लैकमेल करके पैसों की उगाही का प्रयास कर रहे हैं।

इस मामले में जानकारी तब हुई जब मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग के एक रेजिडेंट डॉक्टर ने इस मामले में जयपुर एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (जार्ड) को जानकारी दी। खबरों के मुताबिक ब्लैकमेलर्स के निशाने पर जयपुर के सवाई मान सिंह मेडिकल कॉलेज के कम से कम 15 रेजिडेंट डॉक्टर हैं, जिन्हें अश्लील तरीके से जाल में फांसकर गिरोह द्वारा पैसे मांगे जा रहे हैं।

इस मामले में अंग्रेजी दैनिक टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक इस हरकत के बाद भयभीत रेजिडेंट डॉक्टरों की ओर से जयपुर एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (जार्ड) ने पुलिस के पास लिखित प्राथमिकी भी दर्ज कराई है।

इस मामले में डॉक्टर अमित यादव ने बताया, "पीड़ित डॉक्टर ने बताया कि किसी ने उन्हें मोबाइल पर वीडियो कॉल किया। जब उन्होंने वीडियो कॉल को रिसीव किया तो मोबाइल के स्क्रीन पर एक लड़की का अश्लील वीडियो चलने लगा, जिसे देखकर वो एकदम से चौंक गये। इससे पहले कि वह इस फर्जी वीडियो कॉल का मकसद समझ पाते दूसरे छोर पर कॉलर ने तुरंत वीडियो कॉल का स्क्रीनशॉट ले लिया। डॉक्टर ने भी तुरंत उस वीडियो कॉल को डिसकनेक्ट कर दिया।"

वहीं वीडियो कॉल काटने के बाद डॉक्टर के पास धमकी भरे मैसेज आने का सिलसिला शुरू हो गया और उन्हें कहा गया कि अगर वो कॉल करने वालों के खाते में 10 हजार रुपये नहीं देंगे तो उनके वीडियो कॉल का स्क्रीनशॉट सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर पोस्ट कर दिया जाएगा।

बताया जा रहा है कि इस गिरोह के शिकार अन्य डॉक्टरों के पास भी इसी तरह से अश्लील वीडियो कॉल आयी और फिर उन्हें भी स्क्रीन शॉट के जरिये पैसों के लिए धमकी भरे मैसेज आ रहे हैं।

इस तरह की शिकायतें मिलने के बाद जयपुर एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (जार्ड) ने तत्काल सभी डॉक्टरों के लिए संदेश जारी किया और उन्हें इस बात से आगाह किया कि वो किसी भी इस तरह की वीडियो कॉल को अटेंड न करें और साथ ही जिन डॉक्टरों के साथ ब्लैकमेलिंग की यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है, वो किसी भी तरह की चिंता न करें और खुद को दोषी न माने।

जयपुर एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (जार्ड) और पुलिस उनके साथ है। दोषियों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है और वो जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। 

टॅग्स :Jaipur PoliceRajasthanडॉक्टरक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज