लाइव न्यूज़ :

यूपी: शौच के लिए गई नाबालिग से गैंगरेप, शर्म के कारण पीड़िता ने केरोसीन डालकर खुद को लगाई आग

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 19, 2018 13:14 IST

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खबर के मुताबिक यहां एक गैंगरेप पीड़िता ने खुद को मौत के हवाले कर दिया है।

Open in App

 मैनपुरी, 19 मई: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खबर के मुताबिक यहां एक गैंगरेप पीड़िता ने खुद को मौत के हवाले कर दिया है। खबर के मुताबिक पीड़िता ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली और उसकी मौत हो गई है। 

सिरफिरे आशिक ने युवती का गला रेत कर मार डाला, वजह बेहद शर्मनाक है

हांलाकि इस घटना की जानकारी मिलने के बाद ऑला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पातल भेजा है।

खबर के अनुसार नाबालिग 15 वर्षीय किशोरी शौच के लिए गई थी जहां गांव के ही लड़के ने अपने दो साथियों के साथ गैंगरेप किया। किशोरी के इस दौरान चीखने पर आसपास लोग इकट्ठा हुए तो दो आरोपी मौके से फरार हो गए। जबकि एक आरोपी जिसका नाम दीपू बताया जा रहा है गिरफ्तार कर लिया गया है। परिजनों और लोगों को घटना की जानकारी हुई तो शर्मसार किशोरी घर पहुंची और कमरे में रखे मिट्टी के तेल को अपने ऊपर डालकर आग लगा ली।

प्यार के लिए कुछ भी, 6 बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ मिलकर उठाया ये खौफनाक कदम

इस घटना की जानकारी मितले ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक गैंगरेप के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जल्दी ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि गांव में बदनामी के चलते पीड़ित लड़की ने घर में घुसकर आग लगा, जिसमें उसकी मृत्यु हो गई है। शव को पोस्टमॉर्ट के लिए भेज दिया गया है। 

टॅग्स :रेपक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?