लाइव न्यूज़ :

सहेली ने साजिश के तहत समोसे में मिलाकर खिलाया नशीला पदार्थ, फिर 14 साल की लड़की से छात्रों ने किया गैंगरेप

By भाषा | Updated: January 13, 2020 14:46 IST

एक अन्य घटना में थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सोरखा गांव में रहने वाले एक युवक ने एक महिला को अपने घर पर बुलाकर उसका बलात्कार किया।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ देर बाद वह अपने घर के बाहर दरवाजे पर बेहोशी की हालत में मिली। होश आने पर छात्रा ने परिजनों को बताया कि उसकी एक सहेली ने उसे समोसे में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया

थाना सेक्टर 39 क्षेत्र की सदरपुर कॉलोनी में रहने वाली 14 वर्षीय एक छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर दो युवकों ने उसका बलात्कार किया। एक अन्य घटना में थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सोरखा गांव में रहने वाले एक युवक ने एक महिला को अपने घर पर बुलाकर उसका बलात्कार किया।

पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। नगर पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र की सदरपुर कॉलोनी में रहने वाली 14 वर्षीय छात्रा 12 जनवरी को अपने घर से दूध लेने के लिए बाहर गई थी। वह काफी देर तक वापस नहीं आई तो परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया।

कुछ देर बाद वह अपने घर के बाहर दरवाजे पर बेहोशी की हालत में मिली। होश आने पर छात्रा ने परिजनों को बताया कि उसकी एक सहेली ने उसे समोसे में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया और अपने कमरे पर ले गई। वहां पर पहले से मौजूद आकाश और उसके एक साथी ने छात्रा का सामूहिक बलात्कार किया। एसपी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सोरखा गांव में रहने वाले मनीष नामक युवक ने गुड़गांव की रहने एक महिला को फोन करके अपने घर पर बुलाया और उसका बलात्कार किया। घटना की रिपोर्ट पीड़िता ने थाना सेक्टर 49 में दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि महिला और आरोपी दोस्त हैं। एसपी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :नॉएडागैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी