लाइव न्यूज़ :

बिहार के गया जिले में महादलित युवती के साथ चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

By एस पी सिन्हा | Updated: October 17, 2022 20:07 IST

युवती को चार युवकों ने जबरन सड़क से उठाकर खेत में ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। परिजनों के मुताबिक पीड़िता अपने घर से रविवार शाम को शौच के लिए निकली थी। 

Open in App
ठळक मुद्देयुवकों ने जबरन सड़क से उठाकर खेत में ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया परिजनों के मुताबिक पीड़िता अपने घर से रविवार शाम को शौच के लिए निकली थीफिलहाल चारों आरोपी फरार हैं, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है

पटना: बिहार में गया जिले के गुरारू थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महादलित युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिये जाने का मामला सामने आया है। युवती को चार युवकों ने जबरन सड़क से उठाकर खेत में ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। परिजनों के मुताबिक पीड़िता अपने घर से रविवार शाम को शौच के लिए निकली थी। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शौच के लिए घर ने निकली युवती गांव की सड़क के किनारे खड़ी थी। इसी बीच चार की संख्या में युवक आए और उसे जबरन पास के खेत में ले गए। इसके बाद बारी-बारी से सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं, विरोध करने पर लड़की के साथ मारपीट भी की गई। पीड़िता ने बताया कि जब उसने विरोध करना शुरू किया तो उसके साथ मारपीट की गई। 

साथ ही किसी से कुछ नहीं बताने की भी धमकी दी। दुष्कर्म की घटना के बाद चारों युवकों ने लड़की को छोड़कर भाग गए। इसके उपरांत पीड़िता अपने घर आई और परिजनों को घटना के संबंध में जानकारी दी। जिसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर महिला थाना पहुंचे। 

इस मामले में राजेश कुमार समेत चार को आरोपी बनाया गया है। इस घटना के संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि एक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। चार युवकों ने मिलकर दुष्कर्म की घटना की है। इस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है। फिलहाल चारों आरोपी फरार हैं। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

टॅग्स :रेपबिहारGaya
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी