लाइव न्यूज़ :

Nalasopara Gang Rape: घूमने के लिए नाबालिग को बुलाया, फिर सुनसान जगह पर ले जाकर आबरू को किया तार-तार; 2 गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Updated: August 24, 2024 15:22 IST

Nalasopara Gang Rape: एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने 17 वर्षीय लड़की को सैर पर ले जाने के बाद उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

Open in App

Nalasopara Gang Rape: भारत में महिलाएं कितनी असुरक्षित है, यह रोजाना की खबरों को पढ़कर पता चल रहा है। हर रोज किसी न किसी महिला के साथ जघन्य अपराध की खबर खबरों की सुर्खियों में बरकरार है। एक ओर जहां महाराष्ट्र के बदलापुर में दो बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न के खिलाफ इंसाफ दिलाने के लिए लोग सड़कों पर उतरे हैं, उसी महाराष्ट्र में रेप की अन्य घटना सामने आई है। दरअसल, पालघर के नालासोपारा में सामूहिक रेप की घटना हुई है। पुलिस के मुताबिक, 17 वर्षीय लड़की के साथ कथित सामूहिक बलात्कार करने वाले आरोपी उसे सुनसान जगह पर ले गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। 

मिली जानकारी के अनुसार, सोनू नाम का शख्स लड़की को घुमाने के बहाने से एक सुनसान जगह पर ले गया, जहाँ उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसके साथ बलात्कार किया। पीड़ित लड़की ने घर जाकर अपने माता-पिता को यह घटना बताई।

दो आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता ने जब पूरे प्रकरण के बारे में अपने परिजनों को बताया तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी देते हुए वरिष्ठ निरीक्षक शैलेंद्र नागरकर ने बताया कि तुलिंज पुलिस ने शुक्रवार को भारतीय न्याय संहिता पोक्सो के तहत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बदलापुर में यौन शोषण

बदलापुर के एक स्कूल में दो नाबालिगों के साथ कथित यौन उत्पीड़न मामले के सामने आने के बाद से महाराष्ट्र में लोग बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस विरोध में विपक्ष के नेता भी उतरे हुए हैं जिन्होंने सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 

मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने दो बच्चों के यौन उत्पीड़न की रिपोर्ट पुलिस को अधिनियम के तहत अनिवार्य नहीं करने के लिए स्कूल प्राधिकरण के खिलाफ POCSO अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने शुक्रवार को घोषणा की कि नगर निगम द्वारा संचालित स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाने के लिए बीएमसी के शिक्षा प्रभारी अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है और ठाणे के शिक्षा अधिकारी को बदलापुर घटना की समय पर रिपोर्ट नहीं करने के कारण निलंबित कर दिया गया, जिससे त्वरित कार्रवाई नहीं हो सकी।

टॅग्स :गैंगरेपदुष्कर्मPalgharमहाराष्ट्रMaharashtra Police
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी