लाइव न्यूज़ :

घरेलू झगड़े से तंग मां करने जा रही थी आत्महत्या, 7 साल की बेटी ने बचा ली जान, जानिए बेटी के समझदारी की पूरी दास्तां

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 28, 2024 08:34 IST

गुजरात में अहमदाबाद के पाटन शहर में सात साल की एक लड़की ने आत्महत्या का प्रयास करने वाली मां की जान बचा ली।

Open in App
ठळक मुद्देसात साल की एक लड़की ने आत्महत्या का प्रयास करने वाली मां की जान बचा लीघरेलू झगड़े के बाद लड़की की मां ने अपनी दोनों कलाइयां काट लीं लड़की ने फौरन एम्बुलेंस हेल्पलाइन नंबर 108 पर कॉल किया और मां की जान बचा ली

अहमदाबाद:गुजरात में अहमदाबाद के पाटन शहर में सात साल की एक लड़की ने आत्महत्या का प्रयास करने वाली मां की जान बचा ली। जी हां, यह घटना बीते गुरुवार रात की है जब घरेलू झगड़े के बाद लड़की की मां ने अपनी दोनों कलाइयां काट लीं और मौके पर कोई नहीं था क्योंकि महिला का पति घर में सात साल की नाबालिग बेटी को छोड़कर घर से फरार हो गया था।

समाचार वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार इस मामले में आत्महत्या की कोशिश करने वाली मां की बेटी ने बेहद समझदारी से काम लिया, जबकि उसकी मां की दोनों कलाइयों से खून बह रहा था। लड़की ने फौरन एम्बुलेंस हेल्पलाइन नंबर 108 पर कॉल किया था, जो उसने अपने स्कूल में सीखा था।

टीओआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि 181 हेल्पलाइन के अधिकारियों के अनुसार उन्हें एक लड़की का फोन आया जिसने कहा कि उसकी मां की कलाई काटने के बाद बहुत खून बह रहा है।

एक अधिकारी ने बताया कि महिला का पति जेल में रह चुका है और रिहा होने के बाद घर आने पर उसने कथित तौर पर छोटी-छोटी बातों पर पत्नी के साथ झगड़ा शुरू कर दिया था। बार-बार होने वाले झगड़ों से तंग आकर महिला ने अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला किया लेकिन उसकी बेटी की बुद्धिमानी से वह बच गई। बच्चे को आपातकालीन नंबर याद था और उसने हेल्पलाइन सेवा 108 पर कॉल करके एम्बुलेंस बुला ली, जिससे उसकी मां की जान बच गई। 

(आत्महत्या अमानवीय कदम है, कृपया इस तरह का ख्याल आने पर मनोचिकित्सक से संपर्क करें।)

टॅग्स :आत्महत्या प्रयासगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

भारत"भगवान उसे सज़ा देगा": कर्नाटक के अधिकारी ने आत्महत्या की, सीनियर पर लगाया आरोप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला