लाइव न्यूज़ :

Telangana Ki Taja Khabar: एससीसीएल खदान में विस्फोट, चार श्रमिकों की मौत, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल

By भाषा | Updated: June 2, 2020 14:59 IST

तेलंगाना में जोरदार विस्फोट में 4 मजदूरों की जान चली गई। तीन कामगार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देनिजी ठेकेदार द्वारा रखे गए श्रमिकों का एक समूह खदान के बड़े पत्थरों को तोड़ने के लिए विस्फोटक लगा रहा था।तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

हैदराबादः पेद्दापल्ली जिले में राज्य सरकार की सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (एससीसीएल) की एक ओपन कास्ट कोयला खदान में मंगलवार को विस्फोट हो गया, जिसमें चार श्रमिकों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक निजी ठेकेदार द्वारा रखे गए श्रमिकों का एक समूह खदान के बड़े पत्थरों को तोड़ने के लिए विस्फोटक लगा रहा था, तभी यह विस्फोट हुआ जिसमें मौके पर ही चार श्रमिकों की मौत हो गई। तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, "घटना में चार श्रमिकों की मौत हो गई है और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।" इस बीच, एससीसीएल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि खदान सुरक्षा महानिदेशक इस घटना की जांच करेंगे, जबकि पीएसयू के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

बलरामपुर में बिजली गिरने से दो किशोरों की मौत

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बिजली गिरने से दो लड़कों की मौत हो गई तथा एक व्यक्ति घायल हो गया। बलरामपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत करासी गांव में सोमवार शाम बिजली गिरने से सूरज कुमार (15) और श्रवण कुमार (15) की मौके पर ही मौत हो गई तथा इस घटना में श्रवण के पिता निरंजन पैकरा (35) झुलस गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम सूरज, श्रवण और निरंजन बगीचे में लीची फल एकत्र कर रहे थे तभी अचानक तेज बारिश होने लगी। इस दौरान बगीचे में बिजली गिरने से वहां मौजूद सूरज और श्रवण की मौत हो गई तथा निरंजन घायल हो गया। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं निरंजन को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ में दाखिल कराया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीतेलंगानाकोयला की खदानहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार