लाइव न्यूज़ :

अवैध वसूली करते चार फर्जी पत्रकार गिरफ्तार, पांच दिन की हिरासत में भेजे गए

By भाषा | Updated: August 24, 2019 20:45 IST

गिरफ्तार किए गए सुशील पंडित, उदित गोयल, चंदन राय व नीतीश पांडे को एक अदालत ने पांच दिन की हिरासत में भेज दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मीडिया प्रभारी राकेश भदौरिया ने बताया कि चारों लोगों को शनिवार को जिला अदालत में पेश किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के आग्रह पर अदालत ने चारों को पांच दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।मीडिया प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से हिरासत के दौरान विभिन्न बिंदुओं पर गहनता से पूछताछ की जाएगी।

गौतमबुद्ध नगर जिले की थाना बीटा-दो पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया। इन पर आरोप है कि वे पत्रकार होने का दावा कर अवैध वसूली करते थे और अपने हित साधने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों पर दबाव बनाते थे।

गिरफ्तार किए गए सुशील पंडित, उदित गोयल, चंदन राय व नीतीश पांडे को एक अदालत ने पांच दिन की हिरासत में भेज दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मीडिया प्रभारी राकेश भदौरिया ने बताया कि चारों लोगों को शनिवार को जिला अदालत में पेश किया गया।

पुलिस के आग्रह पर अदालत ने चारों को पांच दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। मीडिया प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से हिरासत के दौरान विभिन्न बिंदुओं पर गहनता से पूछताछ की जाएगी, तथा यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि अब तक इन लोगों ने कितने लोगों के साथ सांठगांठ करके कितने की काली कमाई की है।

इससे पहले, पुलिस ने बताया कि इनका एक साथी अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। गिरफ्तार फर्जी पत्रकारों में दो इससे पूर्व भी जेल जा चुके हैं।

पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने कई पुलिसवालों, प्रशासनिक अधिकारियों, प्राधिकरण के अधिकारियों, तथा नेताओं से सांठगांठ कर करोड़ों रूपये की कमाई करने की बात स्वीकार की है। गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी बृजेश नारायण सिंह ने बताया कि पत्रकारिता की आड़ में एक संगठित गिरोह बनाकर, अवैध धनोपार्जन करने, तथा प्रशासनिक अधिकारियों पर दबाव बनाकर अपने हित साधने वाले गिरोह के चार लोगों को थाना बीटा दो पुलिस ने शुक्रवार देर रात को गिरफ्तार किया।

इनकी गिरफ्तारी गैंगस्टर कानून के तहत हुई है। उन्होंने बताया कि इनका एक साथी रमन ठाकुर अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि यह गिरोह मुख्य रूप से गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद व लखनऊ में सक्रिय था।

उन्होंने बताया कि यह गिरोह दो प्रकार से अपना कार्य संपादित करता था। इस गिरोह के सदस्य सरकारी सेवकों, विशेषकर पुलिस अधिकारियों को अनुचित आर्थिक लाभ का प्रलोभन देकर व्यक्ति विशेष के पक्ष में कार्य करने के लिए प्रेरित करते थे।

जिलाधिकारी ने बताया कि दो पत्रकारों की गिरफ्तारी नोएडा से, एक की गाजियाबाद से, तथा एक की लखनऊ से हुई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के कार्यालयों को सील कर दिया गया है। भाषा सं. आशीष आशीष

टॅग्स :उत्तर प्रदेशनोएडा समाचारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा