लाइव न्यूज़ :

मथुरा: नकाबपोशों ने तमंचे के बल पर दिनदहाड़े बैंक से करीब 21 लाख रुपये लूटे, बैंक के कर्मचारियों को बाथरूम में कर दिया था बंद

By भाषा | Updated: May 13, 2020 21:26 IST

उत्तर प्रदेश के मथुरा में दिनदहाड़े चार नकाबपोश बदमाशों ने बैंक से कुल 21 लाख 17 हजार 400 रुपए लूट कर ले गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचार नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर 21 लाख रुपये से अधिक रकम रुपए लूट लिए।बदमाश बैंक में मौजूद चार कर्मचारियों के मोबाइल छीनकर उन्हें बाथरूम में बंद कर भाग निकले।

मथुरा।उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त की एक शाखा में दिनदहाड़े चार नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर 21 लाख रुपये से अधिक रकम रुपए लूट लिए। बदमाश बैंक में मौजूद चार कर्मचारियों के मोबाइल छीनकर उन्हें बाथरूम में बंद कर भाग निकले।

एसएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया, "दामोदरपुरा स्थित ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त में मंगलवार दोपहर ढाई बजे लंच के बाद जैसे ही बैंककर्मियों ने गेट का चैनल खोला, तभी नकाबपोश चार बदमाश बैंक में घुस गए।"

कैशियर सृष्टि सक्सेना के पास जाकर बदमाशों ने तमंचा निकाला और अन्य कर्मचारियों पर भी तमंचे तान दिए। इसके बाद उन्होंने कैशियर से उसके पास मौजूद नकदी इकट्ठा की और सभी कर्मचारियों के मोबाइल फोन छीनने के बाद उन्हें बाथरूम में बंद कर मोटरसाइकिलों से भाग निकले। कर्मचारियों ने किसी तरह बैंक मैनेजर को फोन किया और पुलिस को सूचना दी।

मैनेजर प्रभात कुमार ने बताया कि वह एक जरूरी काम से बैंक की एक अन्य शाखा में गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस को सूचित कर दिया गया। पुलिस ने छानबीन भी की, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चला। बदमाश बैंक से कुल 21 लाख 17 हजार 400 रुपए लूट कर ले गए हैं।

इसके बाद थाना अध्यक्ष (सदर) सत्यपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी शहर आलोक दुबे, पुलिस अधीक्षक (शहर) अशोक मीणा मौके पर पहुंच गए। जानकारी मिलने पर आगरा जोन के पुलिस महानिरीक्षण ए सतीश गणेश भी एसएसपी गौरव ग्रोवर के साथ मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। पुलिस बैंक और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

टॅग्स :मथुराक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज