लाइव न्यूज़ :

UP Ki Khabar: पूर्व सांसद धनंजय सिंह की जमानत याचिका मंजूर

By भाषा | Updated: August 28, 2020 05:47 IST

याचिकाकर्ता के वकील ने दलील दी कि उसके मुवक्किल को झूठा फंसाया गया है। यहां तक कि सूचना देने वाले व्यक्ति ने मजिस्ट्रेट के समक्ष धारा 164 के तहत दिए अपने बयान में एफआईआर के विवरण से इनकार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देवकील ने अदालत से कहा कि सूचना देने वाले व्यक्ति पर एसएचओ द्वारा एफआईआर दर्ज कराने का दबाव बनाया गया। याचिकाकर्ता के न्यायिक प्रक्रिया से भागने या अभियोजक के गवाहों पर दबाव बनाने की कोई संभावना नहीं है। वकील ने कहा कि याचिकाकर्ता 11 मई, 2020 से जेल में है और यदि उसे जमानत पर रिहा किया जाता है तो वह रिहाई का दुरुपयोग नहीं करेगा।

प्रयागराजइलाहाबाद उच्च न्यायालय ने जौनपुर से सांसद रहे धनंजय सिंह की जमानत याचिका बृहस्पतिवार को मंजूर कर ली। धनंजय सिंह अपहरण और धमकी देने के आरोप में जेल में बंद हैं। पूर्व सांसद सिंह की जमानत याचिका मंजूर करते हुए न्यायमूर्ति नीरज तिवारी की अदालत ने कहा, "इस मामले के तथ्यों और परिस्थितियों पर विचार करते हुए याचिकाकर्ता धनंजय सिंह को निजी मुचलके और दो स्थानीय जमानतदारों की जमानत पर रिहा किया जाए। "

याचिकाकर्ता के वकील ने दलील दी कि उसके मुवक्किल को झूठा फंसाया गया है। यहां तक कि सूचना देने वाले व्यक्ति ने मजिस्ट्रेट के समक्ष धारा 164 के तहत दिए अपने बयान में एफआईआर के विवरण से इनकार किया है।

उन्होंने अपनी दलील में कहा कि सूचना देने वाले व्यक्ति का कभी अपहरण नहीं किया गया और ना ही उस पर धनंजय सिंह द्वारा दबाव बनाया गया। वकील ने अदालत से कहा कि, "सूचना देने वाले व्यक्ति पर एसएचओ द्वारा एफआईआर दर्ज कराने का दबाव बनाया गया।

याचिकाकर्ता के न्यायिक प्रक्रिया से भागने या अभियोजक के गवाहों पर दबाव बनाने की कोई संभावना नहीं है। याचिकाकर्ता 11 मई, 2020 से जेल में है और यदि उसे जमानत पर रिहा किया जाता है तो वह रिहाई का दुरुपयोग नहीं करेगा।" भाषा – राजेंद्र प्रशांत प्रशांत

टॅग्स :प्रयागराजकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमृत पति की संपत्ति से भरण-पोषण का दावा कर सकती विधवा पत्नी?, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा-अपने ससुर से भी दावा कर सकती

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

क्राइम अलर्टVIDEO: दिवंगत अतीक अहमद के गुंडों ने प्रॉपर्टी डीलर पर किया हमला, 'धुरंधर 2' में माफिया के ज़िक्र के बीच वीडियो सामने आया

क्राइम अलर्टईरान युद्ध के बीच 'भ्रामक' पोस्ट, यूएई ने 19 भारतीयों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई?, डिजिटल प्लेटफॉर्म की कड़ी निगरानी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला