लाइव न्यूज़ :

समोसे में मिले कंडोम, गुटखा और पत्थर, रहीम, अजहर, मजहर, फिरोज समेत पांच गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 9, 2024 12:27 IST

पुणे के पिंपरी चिंचवाड़ स्थित एक प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी को आपूर्ति किए गए समोसे में कथित तौर पर कंडोम, गुटका और पत्थर पाए जाने के बाद पांच लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान रहीम शेख, अज़हर शेख, मज़हर शेख, फ़िरोज़ शेख और विक्की शेख के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देसमोसे में कथित तौर पर कंडोम, गुटका और पत्थर पाए जाने के बाद पांच लोगों पर मामला दर्जआरोपियों की पहचान रहीम शेख, अज़हर शेख, मज़हर शेख, फ़िरोज़ शेख और विक्की शेख के रूप में हुईआरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 328 और 120बी के तहत मामला दर्ज किया गया

पुणे: पुणे के पिंपरी चिंचवाड़ स्थित एक प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी को आपूर्ति किए गए समोसे में कथित तौर पर कंडोम, गुटका और पत्थर पाए जाने के बाद पांच लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान रहीम शेख, अज़हर शेख, मज़हर शेख, फ़िरोज़ शेख और विक्की शेख के रूप में हुई है। इन लोगों पर कथित तौर पर स्नैक्स में कंडोम, गुटखा और पत्थर डालने का आरोप है। इनमें से दो आपूर्ति के लिए जिम्मेदार एक फर्म के कर्मचारी थे, जबकि अन्य तीन उस फर्म के भागीदार थे जिसका अनुबंध पहले स्नैक्स में मिलावट के कारण समाप्त कर दिया गया था।

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने खुलासा किया कि साझेदारों ने नई अनुबंधित फर्म की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए श्रमिकों को रखा था। पुलिस ने कहा कि पांच आरोपियों में से तीन साझेदारों ने कथित तौर पर अन्य दो कर्मचारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए लगाया था कि जिस कंपनी को नया अनुबंध मिला है, वह बदनाम हो जाए।

पुलिस के अनुसार कैटलिस्ट सर्विस सॉल्यूशंस प्रा. लिमिटेड के पास एक ऑटोमोबाइल फर्म की कैंटीन में नाश्ता उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी थी। हालाँकि, कैटलिस्ट सर्विस ने मनोहर एंटरप्राइज नाम की एक अन्य उपठेकेदार फर्म को समोसा उपलब्ध कराने का ठेका दिया था। जांच के दौरान मनोहर एंटरप्राइजेज के कर्मचारियों से घटना के बारे में पूछताछ की गई, तो पता चला कि फिरोज शेख और विक्की शेख नाम के दो कर्मचारियों ने कथित तौर पर समोसे में कंडोम, गुटखा और पत्थर भरे थे।

आरोपियों से पूछताछ के दौरान पता चला कि एसआरए एंटरप्राइजेज (जिसका अनुबंध पहले मिलावट के कारण रद्द कर दिया गया था) के कर्मचारियों ने मनोहर एंटरप्राइजेज को बदनाम करने के लिए कंपनी को आपूर्ति किए जाने वाले भोजन में मिलावट करने के लिए अपने दो कर्मचारियों को मनोहर एंटरप्राइजेज में भेजा था। इस मामले में तीन आरोपी आरोपी एसआरए एंटरप्राइजेज के साझेदार हैं, जिसे ऑटोमोबाइल कंपनी को आपूर्ति किए गए समोसे में मिलावट के कारण पहले अनुबंध से हटा दिया गया था। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 328 और 120बी के तहत जहर देकर नुकसान पहुंचाने और आपराधिक साजिश रचने का मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :Puneक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindiजेलjail
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?