लाइव न्यूज़ :

फिरोजाबादः सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के समधी के भाई समेत 12 लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, जानें मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 20, 2022 19:29 IST

2018 में लाइनपार क्षेत्र के निवासी वीरेंद्र कुमार ने रिश्ते में मुलायम सिंह यादव के समधी एवं सपा छोड़कर हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हरिओम यादव के भाई रामप्रकाश यादव उर्फ नेहरू समेत 15 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम अंबरीश कुमार त्रिपाठी की अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दिया था।रामप्रकाश यादव एवं अन्य लोगों द्वारा उच्च न्यायालय से स्थगन आदेश प्राप्त कर लिया गया था।आरोपियों द्वारा न तो नोटिस का कोई जवाब दिया और ना ही अदालत से संपर्क किया।

फिरोजाबादः फिरोजाबाद जिले की एक अदालत ने धोखाधड़ी के एक मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के समधी के भाई समेत 12 लोगों के खिलाफ बुधवार को गैर जमानती वारंट जारी किया।

धोखाधड़ी के मामले में अदालत ने स्थगन आदेश की अवधि समाप्त होने के बावजूद अदालत में हाजिर नहीं होने के कारण गैर जमानती वारंट जारी किया है। वादी के अधिवक्ता प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि 2018 में लाइनपार क्षेत्र के निवासी वीरेंद्र कुमार ने रिश्ते में मुलायम सिंह यादव के समधी एवं सपा छोड़कर हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हरिओम यादव के भाई रामप्रकाश यादव उर्फ नेहरू समेत 15 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा की गई जांच में तीन लोगों के नाम मुकदमे से निकाल दिये गये थे जबकि बाकी 12 लोगों के खिलाफ पुलिस ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम अंबरीश कुमार त्रिपाठी की अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दिया था। बाद में इस मामले में रामप्रकाश यादव एवं अन्य लोगों द्वारा उच्च न्यायालय से स्थगन आदेश प्राप्त कर लिया गया था।

यादव ने बताया कि स्थगन आदेश की अवधि खत्म होने के बाद अदालत द्वारा सभी को नोटिस जारी कर अदालत में पेश होने का निर्देश दिया गया लेकिन आरोपियों द्वारा न तो नोटिस का कोई जवाब दिया और ना ही अदालत से संपर्क किया।

इसी वजह से अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने आज रामप्रकाश यादव समेत 12 लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करते हुए पुलिस को निर्देश दिया है कि वह सभी को पकड़कर 25 अप्रैल तक अदालत में हाजिर करे।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टीमुलायम सिंह यादवकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये