लाइव न्यूज़ :

कोटा में पिता अपनी 10 साल की नाबालिग बेटी का करता था रेप, सरपंच की सूचना पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

By अनुराग आनंद | Updated: January 24, 2021 10:12 IST

कोटा के एक सरपंच ने अपने इलाके में नाबालिग लड़की के साथ कुछ अनहोनी होने की शिकायत गुरुवार शाम को पुलिस से की। इसके बाद पिता द्वारा नाबालिग बेटी के रेप की खबर सामने आई।

Open in App
ठळक मुद्देडाबी पुलिस स्टेशन एसएचओ संपत सिंह ने कहा कि आरोपी मध्य प्रदेश के रायसेन जिले का रहने वाला है।आरोपी हर शाम को काम से लौटने के बाद घर आकर अपनी 10 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करता था। 10 वर्षीय पीड़िता पिता द्वारा अपने साथ किए जा रहे कुकृत्य की वजह से पेट व शरीर के निचले हिस्से में दर्द से परेशान थी।

कोटा: राजस्थान पुलिस ने शनिवार को कहा कि मध्य प्रदेश के मूल निवासी 30 वर्षीय एक शख्स को कोटा जिले के डाबी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव से गिरफ्तार किया है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ तीन-चार महीने तक बार-बार बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, आरोपी शख्स को गिरफ्तार करने के बाद स्थानीय अदालत में पेश किया गया। डाबी पुलिस स्टेशन एसएचओ संपत सिंह ने कहा कि आरोपी मध्य प्रदेश के रायसेन जिले का रहने वाला है।

उन्होंने बताया कि वह राजस्थान के कोटा जिला में रहकर दैनिक मजदूरी का काम करता है। आरोपी पिछले 3-4 माह से हर शाम को काम से लौटने के बाद घर आकर अपनी 10 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करता था। 

नाबालिग पीड़िता के साथ दो छोटे भाई बहन और रह रहे थे-

पुलिस ने बताया कि शख्स द्वारा बेटी के साथ किए जा रहे गलत व्यहार के बारे में आसपास के लोगों को शक हो गया था। लोगों ने इस बारे में स्थानीय सरपंच से शिकायत की थी। इसके बाद अपने इलाके में नाबालिग लड़की के साथ कुछ अनहोनी होने की शिकायत इलाके के सरपंच ने गुरुवार शाम को पुलिस को दी थी। 

सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और नाबालिग लड़की को उसके दो छोटे भाई-बहनों (एक 7 साल के लड़के और 5 साल की लड़की) को उसके पिता के पास से छुड़ाकर बाल कल्याण समिति (CWC)में रखा।

साथ ही पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार भी कर लिया। इधर बच्चों से गुरुवार और शुक्रवार को प्रशासन के लोगों ने पूछताछ की।

आरोपी ने मकर संक्रांति (14 जनवरी) के दिन कई बार निर्वस्त्र कर बेटी के साथ रेप किया

सीडब्ल्यूसी और एक महिला कांस्टेबल द्वारा काउंसलिंग करने पर नाबालिग लड़की ने खुलासा किया कि उसके पिता ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया था और मकर संक्रांति (14 जनवरी) के दिन उसे कई बार निर्वस्त्र कर उसके साथ बलात्कार किया था।

बार-बार हो रहे इस यौन उत्पीड़न के बाद उसकी हालत दर्द से खराब हो गई थी। पीड़िता ने बताया कि उस दिन के बाद से उसके पेट और शरीर के निचले हिस्से में काफी दर्द हो रहा था। 

मिल रही जानकारी के मुताबिक, आरोपी व्यक्ति का अपनी पत्नी के साथ अच्छा संबंध नहीं था और अक्सर वह पत्नी के साथ झगड़ा करता था। लगातार हो रहे झगड़ा से परेशान होकर शख्स ने अपनी पत्नी को उसके माता-पिता के पास छोड़ दिया था और तीनों नाबालिग बच्चों को लगभग चार महीने पहले बूंदी जिले के डाबी इलाके में रहने लगा था।

आरोपी हर रोज नशे में घर लौटकर नाबालिग बेटी को परेशान करता था-

आरोपी ने कोटा के डाबी थाने के पास एक गांव में आवास किराए पर लिया और यहां रहकर आसपास दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करने लगा। तीनों बच्चे ज्यादातर समय घर पर अकेले रहते थे।

आरोपी हर रोज नशे में घर लौटता था और सबसे बड़ी नाबालिग बेटी के साथ जबरन रेप करता था। पिछले चार माह से लड़की काफी परेशान थी और दर्द से परेशान थी।

गुरुवार शाम को पीड़िता ने कुछ पड़ोसी महिलाओं के साथ अपने साथ हो रहे इस कुकृत्य के संबंध में खुलासा किया। इसके बाद मामला सरपंच और फिर पुलिस तक पहुंचा।

टॅग्स :रेपकोटामध्य प्रदेशदुष्कर्म
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने