लाइव न्यूज़ :

यूपी में बाप-बेटे ने मिलकर महिला से किया गैंगरेप, साक्ष्य मिटाने के लिए जिंदा जलाने का किया प्रयास 

By अनुराग आनंद | Updated: February 28, 2021 10:39 IST

इस घटना के बारे में सूचना मिलते ही दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि महिला को गंभीर रूप से जलने के साथ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने इस मामले में महिला का बयान दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।लोगों ने मामले की सूचना डायल 112 पर देकर महिला को सीएचसी में भर्ती कराया।

सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक महिला को बंधक बनाकर पिता व पुत्र द्वारा गैंगरेप करने का एक मामला सामने आया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, घंटों तक पिता व पुत्र ने महिला के साथ रेप किया और फिर मन भरने के बाद आरोपियों ने महिला को जिंदा जलाने का प्रयास किया।

टाइम्स नाऊ के अनुसार, जिले के मिश्रीख इलाके में महिला को उठाकर बाप-बेटा दोनों अपने घर ले गए। रेप के बाद बाप-बेटे ने साक्ष्य मिटाने के लिए महिला के गुप्तांग को जलाने का प्रयास किया। पुलिस ने इस मामले में महिला का बयान दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

लोगों ने मामले की सूचना डायल 112 पर देकर महिला को सीएचसी में भर्ती कराया

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शुक्रवार दोपहर जब महिला हैवानों के चंगुल से छूटकर कस्बे में पहुंची तो उसने आपबीती बताई। स्थानीय महिलाओं ने उसे कपड़े भी दिए। लोगों ने मामले की सूचना डायल 112 पर देकर महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। इसके बाद यहां पुलिस सूचना मिलते ही पहुंची। 

पहले पुलिस ने बयान जारी कर महिला को मानसिक रोगी बताया

मामले को कई घंटों तक छिपाने के बाद में सीतापुर के एसपी आर.पी.सिंह ने मामले पर बयान जारी करते हुए महिला को ही मानसिक रोगी बताया। इस तरह पुलिस ने घटना पर पर्दा डालने लगे। पुलिस का कहना है कि मामले की अन्य बिंदुओं पर भी छानबीन की जा रही है। महिला का मेडिकल जांच कराया जा रहा है।

डॉक्टरों की एक टीम ने उसके 30 प्रतिशत जलने की पुष्टि की है

साथ ही पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों एक 55 वर्षीय व्यक्ति और उसके वयस्क बेटे को पुलिस ने हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है। उन्होंने कहा कि महिला को सीतापुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की एक टीम ने उसके 30 प्रतिशत जलने की पुष्टि की है, लेकिन खतरे से बाहर है। एसपी ने कहा कि महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा जाएगा और पुलिस टीमों का गठन किया जाएगा।

टॅग्स :रेपगैंगरेपउत्तर प्रदेशसीतापुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी